फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स के बारे में एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 27 Aug 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
alviro Petersen reveals the return of AB de Villiers in Test cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अलविरो पीटरसन ने कहा कि इस साल के बॉक्सिंग डे टेस्ट में प्रोटियाज टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करेगी। एबी डीविलियर्स इस टेस्ट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी कर सकते हैं।

alviro Petersen reveals the return of AB de Villiers in Test cricket
अलविरो पीटरसन - फोटो : crictracker

डीविलियर्स फिलहाल टेस्ट प्रारूप से ब्रेक पर हैं क्योंकि वो 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपने आप को फिट रखना चाहते हैं। हालांकि, डीविलियर्स ने हाल ही में एक वीडियो में कहा था कि अक्टूबर के बाद वो राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों में नजर आएंगे।

alviro Petersen reveals the return of AB de Villiers in Test cricket
अलविरो - फोटो : twitter
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डीविलियर्स की वापसी का खुलासा किया है।  दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग डे टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें डीविलियर्स वापसी करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
alviro Petersen reveals the return of AB de Villiers in Test cricket
एबीडी - फोटो : twitter

बता दें कि अगर एबी डीविलियर्स वापसी करते हैं तो पिछले वर्ष सेंचूरियन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के बाद वो पहली बार टेस्ट खेलते नजर आएंगे।  ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा नहीं कर पाएगी। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चार टेस्ट, पांच वन-डे और दो टी20 मैच खेलना है। मगर टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज दिसंबर के अंत में खत्म होगी।

विज्ञापन
alviro Petersen reveals the return of AB de Villiers in Test cricket
एबीसीडी - फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, 'हम समय पर दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंच पाएंगे। श्रीलंका दौरा 24 दिसंबर को खत्म होगा। इसके बाद हमारे खिलाड़ियों को कुछ आराम देने की जरुरत है। दक्षिण अफ्रीका दौरा बड़ा है, इसलिए खिलाड़ियों को वहां दो अभ्यास मैच खेलना जरुरी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed