बॉलीवुड में इन दिनों खेल जगत के सूरमाओं पर बायोपिक का चलन तेजी पकड़ रहा है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'भाग मिल्खा भाग' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब 1983 के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर फिल्म बन रही है। बॉलीवुड सुपरहिट निर्देशक कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
2 of 5
कपिल देव
- फोटो : Twitter
बता दें कि यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की कामयाबी को दर्शाती है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार अदा करेंगे,तो वहीं उनके अपोजिट कटरीना कैफ हो सकती हैं।
कटरीना इसमें कपिल देव की वाइफ रोमी देव का रोल निभा सकती हैं। हालांकि अब एक और नई खबर यह सामने आ रही है कि इस फिल्म तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन भी होंगे। अल्लु अर्जुन फिल्म में टीम इंडिया में उस दौर के धांसू बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत की भूमिका अदा करेंगे।
4 of 5
श्रीकांत
- फोटो : espn cricinfo
बता दें कि 1983 के विश्व कप में श्रीकांत भी टीम में शामिल थे। अल्लु अर्जुन इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले वह गोलमाल 4 के लिए भी शूटिंग करते मुंबई में दिखे थे।
गौरतलब है कि 83 फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे एक नई टीम ने कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराया। फिल्म की घोषणा के वक्त कपिल देव ने कहा था कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए उस मैच के कई ऐसे किस्से है जो आम लोगों को नहीं पता और अब उन्ही किस्सों को बड़े पर्दे पर कबीर खान उतारेंगे।