{"_id":"5c5b098abdec22739402ab18","slug":"all-eyes-on-kl-rahul-as-india-a-take-on-sam-billings-led-england-lions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने तो खुद को साबित कर दिया, अब केएल राहुल की बारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने तो खुद को साबित कर दिया, अब केएल राहुल की बारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर लोकेश राहुल इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत ए के पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेंगे। मैच में भारत के तेज गेंदबाज युवा आवेश खान और युवा वरुण एरोन भी भाग लेंगे, जिनके प्रदर्शन पर राष्ट्रीय चयन समिति की निगाह रहेगी। विराट कोहली तीन और तेज गेंदबाज चाहते हैं ताकि तेज गेंदबाजों का उनका पूल मजबूत हो जाए।
2 of 5
आवेश ने घरेलू सत्र में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान किया था। टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए अंतरिम निलंबन के बाद वापसी कर रहे राहुल सीमित ओवरों के मैचों में अच्छा नहीं कर पाए हैं।
3 of 5
भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल में स्पष्ट किया कि वह चाहेंगे कि राहुल 'ए' टीम के साथ कई मैच खेलें ताकि फॉर्म हासिल कर सके। भारत ए टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी कर्नाटक के इस सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके कम स्कोर बनाने से चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकित बावने
अंकित बावने की अगुआई वाली भारत ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं लॉयंस की टीम का दौरा अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है। केरल के ऑल राउंडर जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी सत्र में मजबूत प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल हैं, जिसमें सिद्धेश लाड के अलावा स्पिनर शाहबाज नदीम और मयंक मारकंडे को भी जगह मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
याद हो कि कॉफी विद करन केस में निलंबित होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे में वापसी करते हुए हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।