{"_id":"5fb3c2dd8ebc3e9bfe29e61b","slug":"alex-carey-can-be-trump-card-vs-india-in-t2o-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: भारतीय सरजमीं पर सीखा दांव-पेंच, अब टीम इंडिया को ही देगा चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: भारतीय सरजमीं पर सीखा दांव-पेंच, अब टीम इंडिया को ही देगा चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एलेक्स कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रिकी पोटिंग की देख-रेख में खेल के 'छोटे तकनीकी' पहलुओं पर काम करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह फिर से बना लेंगे।
2 of 5
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से 27 नवंबर से शुरू होगा जबकि इतने ही मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी यूएई में खेली गई आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे, जिसके कोच ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पोंटिंग थे।
3 of 5
रिकी पोंटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से कहा, 'मुझे पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला और दिल्ली के कोच के रूप में रिकी और कुछ अन्य जाने-पहचाने चेहरों की मौजूदगी ने इन दो महीने को मेरे लिए मनोरंजक बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलेक्स कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके (पोंटिंग) साथ काम करके भाग्यशाली रहा और उनसे अच्छा रिश्ता बना। वह एक अद्भुत खिलाड़ी थे, और शानदार कोच है। वह वास्तव में बहुत जल्दी छोटी-छोटी खामियों को भी पकड़ लेते है।'
विज्ञापन
5 of 5
एलेक्स कैरी
- फोटो : ट्विटर
इस 29 साल के खिलाड़ी को खराब फार्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आखिर मैच से हटा दिया गया था। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा जहां तीन मैचों में उन्होंने 32 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।