फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में करनी है लंबी यात्रा तो इन 8 बातों का जरूर रखें ध्यान, मुश्किल समय में आएंगे बड़े काम

Tue, 17 Nov 2020 05:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
These eight measures will save you from getting into trouble during a long journey in the Corona period
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और हम सब जानते हैं कि इस मौसम में गाड़ी को चलाना और उसे मेंटेन रखना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर आप कार से लंबी यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन आठ बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस कोरोना काल में लंबी यात्रा के दौरान आपको मुश्किल में पड़ने से बचाएंगे। तो डालते हैं एक नजर

कहां जा रहे हैं आप?

These eight measures will save you from getting into trouble during a long journey in the Corona period
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

कोरोना काल में सबसे पहले खुद से एक सवाल पूछना जरूरी है कि हम जा कहां रहे हैं? क्या उस जगह पर अभी जाना सही रहेगा? क्या वहां मुश्किल के समय तुरंत मदद मिल पाएगी और क्या बीमार पड़ने पर या गाड़ी के खराब होने पर देखभाल के लिए कोई रहेगा। इन सारे सवालों के बाद ही किसी जगह का चुनाव करें।

कार को करें सैनिटाइज  

These eight measures will save you from getting into trouble during a long journey in the Corona period
सांकेतिक - फोटो : PTI

लंबी यात्रा पर निकलने से पहले कार को जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा यात्रा के दौरान अगर आप बाजार या दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं, तो उस पर पहले सैनिटाइजर से स्प्रे कर दें। बेहतर होगा की सामान को कार की डिक्की में रखें और जब आखिरी बार उतरें तो वापस से सामान को सैनिटाइज करें।

ध्यान रखें कि जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। वहीं, सैनिटाइजर स्प्रे या एक कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को भी साफ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की बैटरी

These eight measures will save you from getting into trouble during a long journey in the Corona period
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

सर्दी के दिनों में कार का स्टार्ट न होना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में कार की बैटरी को जरूर चेक करें। क्योंकि अगर कार की बैटरी सही से काम नहीं कर रही, तो किसी दिन आपकी कार आपको धोखा दे सकती है। इसके अलावा अपनी कार में जंपर केबल रख लें। इससे अगर आपकी कार की बैटरी डिस्चार्ज होती है, तो आप जंपर केबल की मदद से अपनी कार की बैटकी को चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

कार की लाइट्स को करें चेक

These eight measures will save you from getting into trouble during a long journey in the Corona period
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी कार के सभी लाइट्स को चेक कर लें। इसके अलावा पार्किंग लाइट और इंडीकेटर की भी जांच कर लें। दरअसल सर्दियों में दिन छोटा होता है। यही कारण है कि शाम के पांच बजते-बजते अंधेरा होने लगता है। वहीं, दिन में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट जाती है। ऐसे में सर्दियों में कार की लाइट्स की भूमिका बहुत बढ़ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed