फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पाकिस्तान दौरे पर गया यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अचानक स्वीमिंग पूल में गिरा, हंसी नहीं रोक पाए साथी खिलाड़ी

Fri, 11 Mar 2022 10:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

कैरी ने स्वीमिंग पूल में गिरने से पहले एक सूझबूझ वाला काम भी किया। उन्होंने गिरने के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल फोन साथी खिलाड़ी की ओर फेंक दिया।

विज्ञापन
Alex Carey Accidentally Falls Into A Swimming Pool In Pakistan, Teammates Can't Stop Laughing; Watch Video
स्वीमिंग पूल में गिरे एलेक्स कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। रावलपिंडी में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कराची पहुंच चुकी हैं। 


यह मैच 12 मार्च से खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। इसे देखकर उनके साथ खिलाड़ी हंसी नहीं रोक सके।
 
Alex Carey Accidentally Falls Into A Swimming Pool In Pakistan, Teammates Can't Stop Laughing; Watch Video
कैरी पीछे देखकर बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी ये घटना घटी। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम कराची में अपने होटल में पहुंची, तो कैरी नाथन लॉयन के साथ बातचीत कर आगे बढ़ रहे थे। वह बात करते-करते स्वीमिंग पूल में गिर गए। 

वहां पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी पैट कमिंस, लॉयन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसका वीडियो भी बनाया है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

हालांकि, कैरी ने स्वीमिंग पूल में गिरने के दौरान एक सूझबूझ वाला काम भी किया। उन्होंने गिरने के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल फोन साथी खिलाड़ी की ओर फेंक दिया। स्वीमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद कैरी को किसी ने बताया कि यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, तो वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

इस वीडियो को फैन्स भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रावलपिंडी में पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया।
Alex Carey Accidentally Falls Into A Swimming Pool In Pakistan, Teammates Can't Stop Laughing; Watch Video
कैरी को वीडियो कैमरा दिखाते साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 476 रन बनाए। इसमें इमाम उल हक के 157 रन और अजहर अली के 185 रन शामिल हैं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 97 रन, डेविड वार्नर के 68 रन, मार्नस लाबुशेन के 90 रन और स्टीव स्मिथ के 78 रन की बदौलत 459 रन बनाए। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 252 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ हो गया। अब्दुल्ला शफीक 136 रन और इमाम उल हक 111 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed