टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौर पर जिस अंदाज में गेंदबाजी की है, उससे टेस्ट में उन्हें खेलते देखना काफी दिलचस्प रहेगा। वहीं इंग्लिश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट का मानना है कि अगर पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव को चुना जाता है तो वह मैच में अलग तरह की चुनौती पेश करेंगे।
2 of 5
मिकी स्टीवर्ट और एलेक स्टीवर्ट
- फोटो : getty
स्टीवर्ट ने कहा, 'मैं अश्विन का बड़ा फैन हूं और वह शानदार प्रदर्शन भी करता है। रवींद्र जडेजा को भी इंग्लैंड के खिलाफ कुछ अच्छी सफलता मिली है। लेकिन अगर कोई रहस्यमयी गेंद फेंकता है तो आप शायद उसको खिलाना चाहेंगे। इस वक्त कुलदीप इंग्लैंड की पिचों को ध्यान में रखकर गेंदबाजी कर रहे हैं, जो टेस्ट में भी इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।'
3 of 5
virat kohli kuldeep yadav
उन्होंने आगे कहा, 'विराट कोहली बतौर कप्तान काफी सकारात्मक हैं और वह किसी आक्रामक गेंदबाज का समर्थन करेंगे। अगर कुलदीप यादव ने इस दौरे पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरा है तो कप्तान जरूर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे।'
'इसके अलावा कलाई के स्पिनर को प्रदर्शन करना होगा और लाल गेंद से भी यही प्रदर्शन दोहराना होगा जो उसने सफेद गेंद से किया है। वह इसके बारे में तब तक नहीं जानेगा जब तक उसे मौका नहीं दिया जायेगा।' स्टीवर्ट को लगता है कि जो रूट ने वनडे के दौरान कुलदीप की गेंदों का तोड़ निकालने में सफलता हासिल की जिससे वह टेस्ट सीरीज में भी फायदा उठायेंगे।
उन्होंने कहा, 'रहस्यमयी स्पिनर से संशय पैदा होता है, अगर आपने उसका सामना ज्यादा नहीं किया है और तब क्रिकेट का मुकाबला दिलचस्प हो जाता है जब बल्लेबाज 18-22 गज की दूरी से यह पता करने की कोशिश करता है कि किस तरह इस गेंद को खेला जाए।'