फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत अमित शाह ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 23 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 23 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
As part of Sampark campaign Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मुंबई में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। अमित शाह ने उन्हें मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाईं।

As part of Sampark campaign Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai

इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए उनका समर्थन मांगा है। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। चुनावों में समर्थन के लिए पार्टी अध्यक्ष जानी-मानि हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।

As part of Sampark campaign Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai

उनसे मुलाकात करने के बाद मशहूर गायिक लता मंगेशकर ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'आज हमारे लिए बड़ी खुशी का दिन था। बीजेपी के माननीय अध्यक्ष अमित शाह जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस जी और कुछ वरिष्ठ नेता हमारे घर पधारे थे। सबसे मिलके और बातें करके बहुत अच्छा लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
As part of Sampark campaign Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai

संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत 29 मई से हुई थी। इसका उद्देश्य जाने माने लोगों तक पार्टी की पहुंच बनाना है। अभियान के तहत अमित शाह ने सबसे पहले गुरुग्राम में थलसेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष के अलावा मोदी सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी मशहूर हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन
As part of Sampark campaign Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai

इससे पहले अमित शाह ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की थी। अमित शाह सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए इस पहल के तहत 50 लोगों से मिलेंगे। जबकि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियों के बारे में बताने और जागरुक करने के लिए कम से कम 10 लोगों से मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed