WI Inning
74/2 (8 ov)
Target: 224
Kamil Pooran 18(17)*
Rovman Powell 1 (1)
WI need 150 runs in 12.0 remaining overs
{"_id":"580f27e54f1c1b944ebc2634","slug":"ajinkya-rahane-signs-contract-with-ceat-for-4-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजिंक्य रहाणे के बल्ले में आया बड़ा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजिंक्य रहाणे के बल्ले में आया बड़ा बदलाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के बल्ले में एक बड़ा बदलाव आया है। रहाणे ने सियेट (CEAT) लिमिटेड के साथ चार साल का करार किया है।
अब रहाणे सियेट के बल्ले से खेलते नज़र आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में अजिंक्य रहाणे भारत के लिए तीनो ही फ़ॉर्मेट में एक उभरते हुए सितारे के रूप में निकलकर सामने आये हैं। रहाणे के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से कामयाबी उनके कदम चूम रही है।
रहाणे के टेलेंट और सफलता के चलते कई बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़ रही हैं। रहाणे पिछले कई सालों से टीम इंडिया के लिए अलग-अलग नबंर पर निरंतर प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि एक वक्त टीम से अंदर-बाहर होने वाले रहाणे आज टेस्ट टीम के उपकप्तान बन गए है।
रहाणे अब हर फ़ॉर्मेट में सिएट के बल्लों से खेलते नज़र आयेंगे और उनके बल्लों पर सिएट के लोगो दिखाई देगा। रहाणे को उनके शानदार बल्लेबाज़ी अंदाज़ और लाजवाब तकनीक के लिए जाना जाता है। चाहे मध्यक्रम हो या सलामी बल्लेबाज़ी रहाणे खुद को उस परिस्थिति में बखूबी ढाल लेते हैं।

Trending Videos
और भी खिलाड़ी हैं सिएट के साथ
ajinkya rahane
- फोटो : pti
रहाणे को सटीक बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान में बेहद चुस्त फील्डिंग के लिए भी जाना जाता है। रहाणे एक ऐसे खिलाड़ी है जो पिच और मौसम के अनुकूल खुद को बड़ी आसानी से ढाल लेते हैं और उसी प्रकार प्रदर्शन करते हैं। रहाणे एक कंप्लीट क्रिकेटर हैं।
सिएट के प्रबंध निदेशक अनंत गोएंका ने कहा “हम बेहद खुश हैं कि अजिंक्य रहाणे हमारे साथ जुड़े हैं, वो एक लाजवाब खिलाड़ी हैं जो अब हर फॉर्मेट में हमारे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करते नज़र आयेंगे और ये हमारे लिए काफी गर्व की बात है। उनका शानदार बल्लेबाज़ी अंदाज़ और उनकी लाजवाब तकनीक उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाती है जो हमें और हमारे ब्रांड को बिल्कुल फिट बैठता है। उनके लाजवाब प्रदर्शन से हमारे ब्रांड को काफी फायदा पहुंचेगा और हमारा ब्रांड और भी कामयाब होगा, साथ ही साथ लोगो का सिएट पर भरोसा और भी बढ़ता नज़र आएगा। मैं और पूरा सिएट परिवार तहे दिल से उनका हमारे ब्रांड में स्वागत करता हूं और दुआ करता हूं कि वो इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे”।
रहाणे के अलावा सिएट ने रोहित शर्मा, सुरेश रैना और युवा बल्लेबाज ईशान किसन के साथ भी करार किया हुआ है।