टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को थोड़े गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने चेन्नई और अहमदाबाद की पिच की आलोचना करने वालों को तगड़ा जवाब दिया है। रहाणे ने देश में स्पिनरों की मददगार पिच की आलोचना को गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी है।
2 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
रहाणे ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने विदेशों में नमी वाली पिचों (तेज गेंदबाजों की मददगार) के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोला और इंग्लैंड की टीम को यहां चौथे टेस्ट में भी धीमी गेंदबाजी की मददगार विकेट की अपेक्षा करनी चाहिए।
3 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
भारतीय उप-कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि विकेट (पिच) चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के जैसा ही होगा, जिस पर स्पिनरों को मदद मिलेगी। हां, गुलाबी गेंद से थोड़ा फर्क पड़ा और जो लाल गेंद की तुलना में पिच पर टप्पा खाने के बाद तेजी से आ रही थी। हमें इससे सामंजस्य बिठाना पड़ा। यह पिच भी पिछले दो मैचों की तरह ही होगी।'
4 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@ICC
रहाणे ने थोड़े गुस्सा भरे लहजे में कहा, 'जो लोग पिच को बुरा भला कह रहे है, उन्हें कहने दीजिए। जब हम विदेश दौरे पर जाते है तो तेज गेंदबाजों की मदद पिच को लेकर कोई कुछ नहीं कहता है। वे तब भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की बात करते है, मुझे नहीं लगता कि इसे गंभीरता से लिये जाने की जरूरत है।'
5 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter
रहाणे ने आगे कहा, 'आप देखिये, जब हम विदेश दौरे पर जाते हैं, तो पहले दिन विकेट में काफी नमी होती है। जब पिच पर घास होती है तो गेंद असामान्य तरीके से उछाल लेती है। ऐसे में पिच खतरनाक हो जाती है लेकिन हमने कभी इसके बारे में शिकायत नहीं की है।'