{"_id":"603de8cb79fe08328f48f1b0","slug":"china-taiwan-dispute-ban-taiwanese-pineapples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर अनानास फल को लेकर क्यों आपस में भिड़ गए चीन और ताइवान?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर अनानास फल को लेकर क्यों आपस में भिड़ गए चीन और ताइवान?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनानास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, तो वहीं दूसरी ओर लगातार उसके साथ बदसुलूकी भी कर रहा है। हाल ही चीन ने ताइवान से आने वाले अनानास फल पर भी बैन लगा दिया है। इस प्रतिबंध के पीछे तर्क देते हुए चीन ने कहा है कि वहां से आने वाले अनानास में कीड़े पाए गए हैं। यानी इस फल को लेकर बायोसेफ्टी का मुद्दा है। चीन की इस पाबंदी से ताइवान को भारी नुकसान हो सकता है।
2 of 5
अनानास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दरअसल, अनानास ताइवान की अर्थव्यवस्था का काफी मजबूत आधार रहा है। ताइवान में चावल और चीनी के बाद तीसरा उत्पाद अनानास ही है, जो तेजी से आयात हो रहा है। इस देश में अनानास का उत्पादन इतने बड़े स्तर पर हो रहा है कि दुनिया में सबसे अधिक इस फल का उत्पादन करने वाला देश 'हवाई' भी इसे प्रतिद्वंदी की तरह देखने लगा है।
3 of 5
अनानास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
पिछले कुछ सालों से ताइवान में सालाना 420,000 टन के करीब अनानास की पैदावार हो रही है। कुल उत्पादन का लगभग 11 फीसदी फल दुनिया के 16 देशों में बेचा जा रहा है। इन देशों में चीन सबसे बड़ा खरीददार है, जो कुल आयात का 90 फीसदी हिस्सा ले लेता है। आपको बता दें कि साल 20202 में चीन ने इस देश से 41,661 टन अनानास खरीदा था, जिसकी लागत 1.5 बिलियन डॉलर रही। इसके बाद जापान, हांगकांग और सिंगापुर भी ताइवान से अनानास खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनानास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हालांकि, साल 2020 में ही चीन ताइवान के प्रति एकाएक सख्त हो गया। चीन ने शिकायत की थी कि ताइवान से आए फल की खेप में कीड़े लगे अनानास भी थे। साथ ही उसने इस बात के संकेत दिए थे कि बायोसेफ्टी को ध्यान में रखते हुए वह खरीददारी बंद कर सकता है। अब चीन ने बैन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर ताइवान का विदेश मंत्रालय ने इसे अपने खिलाफ दुष्प्रचार बताते हुए ट्वीट कर कहा कि उसकी तरफ से भेजे जा रहे 100 प्रतिशत फल सख्त निगरानी से गुजरते हैं और बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चीन-ताइवान
- फोटो : अमर उजाला
ताइवान की इस बात में थोड़ा दम भी लगता है। क्योंकि चीन की ये पुरानी आदत है कि किसी भी देश से मतभेद बढ़ने पर वो उस देश पर कोई ना कोई आरोप लगाकर अपना व्यापारिक संबंध खत्म कर देता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक तभी चीन ने ऑस्ट्रेलिया से कोयला, शराब, बीफ और झींगा मछली की खरीदी पर बैन लगा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।