फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, जिसे अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका

Tue, 02 Aug 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane becomes first Indian to play 90 plus in last 8 Test series
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
टीम इंडिया के मध्य क्रम की दीवार कहे जाने वाले अंजिक्य रहाणे ने शतक के साथ एक ऐसा कारनामा किया है जिसे आज तक भारत का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका। उन्होंने लोकेश राहुल के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया जिसकी बदौलत टीम इंडिया 500 रन बना सकी।

रहाणे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, जिसे अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका

ajinkya rahane becomes first Indian to play 90 plus in last 8 Test series
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
दाएं हाथ के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे के करियर का यह सातवां टेस्ट शतक और विदेशी सरजमीं पर कुल पांचवीं शतकीय पारी है। साथ ही उन्होंने लगातार 8 टेस्ट सीरीज से हर सीरीज में कम से कम एक पारी में 90 से ज्यादा का स्कोर किया है। वो ऐसा करने वाले भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रहाणे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, जिसे अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका

ajinkya rahane becomes first Indian to play 90 plus in last 8 Test series
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
अंजिक्य रहाणे ने 2013-14 में टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान अपनी बड़ी पारी खेलने के इस अभियान की शुरुआत की थी जो लगभग 3 साल बाद आज तक जारी है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6 शतक निकले और 2 बार वह अपने शतक से चूक गए। 2013-14 में अफ्रीकी टीम के खिलाफ मैच में वह 96 रन पर आउट हो गए थे जो इसकी शुरुआत है। इसके बाद वह 2015 में बांग्लादेश में 98 रन पर आउट हो गए। बाकी 6 में उन्होंने शतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, जिसे अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका

ajinkya rahane becomes first Indian to play 90 plus in last 8 Test series
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
वह भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने लगातार 8 टेस्ट सीरीज में हर बार 90 प्लस स्कोर किया है। जमैका में सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शतक लगाया जो उनकी पिछली 4 टेस्ट पारियों में से तीसरा शतक है। विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में वह 22 रन (पहली पारी) बनाकर आउट हुए थे। जबकि इस सीरीज से पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के अंतिम टेस्ट के दोनों पारियों में शतक (127 और नाबाद 100) लगाया था।
विज्ञापन

रहाणे के नाम बड़ा रिकॉर्ड, जिसे अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका

ajinkya rahane becomes first Indian to play 90 plus in last 8 Test series
अंजिक्य रहाणे और उमेश यादव - फोटो : PTI
अंजिक्य रहाणे के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशियाई धरती के बाहर सबसे ज्यादा 3 शतक लगाने वाले भारत के संयुक्त रूप में पांचवें बल्लेबाज हो गए हैं। रहाणे से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और पॉली उमरीगर भी इस नंबर पर 3-3 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं। साथ ही रहाणे 2002 में राहुल द्रविड़ के बाद इस क्रम पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed