फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा

Mon, 26 Jun 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 26 Jun 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane allows us to play an extra bowler  says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : ESPN
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कैरेबियाई टीम को 105 रन से मात देने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की। विराट ने 104 गेंद में 103 रन बनाने वाले रहाणे की तारीफ करते हुए कहा, रहाणे के अंतिम 11 में शामिल होने से टीम संतुलित होती है।  उनके टीम में आने से हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में जगह दे पाते हैं। इसका फायदा हमें 2019 के विश्वकप में मिलेगा। 

विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा

Ajinkya Rahane allows us to play an extra bowler  says Virat Kohli
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
पोर्ट ऑफ स्पेन में रविवार को 104 गेंद पर शानदार 103 रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने इस दौरान ओपनर शिखर धवन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। साथ ही कप्तान विराट के साथ 96 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।  
 

विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा

Ajinkya Rahane allows us to play an extra bowler  says Virat Kohli
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे

विराट ने कहा, रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया का एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं। वह भारत के लिए टॉप ऑर्डर में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह टीम के तीसरे प्रारंभिक बल्लेबाज हैं। रहाणे ने पहले दो वनडे में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पारी को अच्छी तरह संभाला और गति दी। वह एक स्थापित टेस्ट बल्लेबाज हैं और अब वह छोटे फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विराट ने कहा, मुझे लगता है कि वह अपने ऊपर ज्यादा दबाव लेना चाहते हैं इसके साथ ही खेल का पूरा लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है। यहां से वह खेल की ऊंचाई पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा

Ajinkya Rahane allows us to play an extra bowler  says Virat Kohli
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

कोहली ने कहा, रहाणे की वजह से टीम संतुलित होती है। वह मध्यक्रम में हमारे लिए फ्लोटर साबित होते हैं। उनके कारण हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं।  उनके जैसे खिलाड़ी के टीम में होने का फायदा हमें 2019 में होने वाले विश्वकप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में उनकी दोहरी भूमिका निभा सकने की क्षमता का फायदा मिलेगा। वह ओपनिंग करने के साथ-साथ मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस वजह से हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed