दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 105 रनों की करारी मात दी। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 43 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 43 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बने। डालते हैं उनपर एक नजर:
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड
2 of 11
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
भारत ने यह मैच 105 रन से जीता। यहा वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2013 में विंडीज को उसी के घर में 102 रनों से हराया था।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड
3 of 11
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज की जमीन पर वनडे में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने यह कमाल किया था।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड
4 of 11
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने लगातार 6 मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। ऐसा करने वाली यह तीसरी भारतीय जोड़े है। पहले विकेट के लिए जी. मार्श और डी जोन्स ने सबसे ज्यादा, 7 बार, यह कमाल किया है।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड
5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
कैरेबियाई धरती पर पिछले 7 वनडे मैचों में से 4 बार भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 या उससे अधिक रन जोड़े। कमाल की बात यह है कि चारों बार यह कमाल पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में ही हुआ।