{"_id":"5d81ebd28ebc3e01740f5ba7","slug":"after-tnpl-kpl-also-under-the-scanner-with-players-reporting-suspicious-approaches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग की जकड़ में भारतीय क्रिकेट, अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़े तार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग की जकड़ में भारतीय क्रिकेट, अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़े तार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजीत सिंह एसीयू के चीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद के बाद फिक्सिंग के तार अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से जुड़ गए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और कथित मैच फिक्सिंग की खबरों के बाद बीसीसीआई को अब देश की अन्य क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की ओर से भी फिक्सिंग की पेशकश मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख अजीत सिंह ने बताया है कि, कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 और टी-20 मुंबई लीग के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से शिकायत की है कि उनसे मैच फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किया गया था।
2 of 4
Match Fixing
- फोटो : social Media
अजीत सिंह के अनुसार बीसीसीआई इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया है और इसको लेकर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि, बीसीसीआई ने देश के क्रिकेट में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए घरेलू क्रिकेट लीग पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी थी। इसके बाद पिछले सत्र से ही घरेलू टी-20 लीग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराी थी कि, उन्हे व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से मैच फिक्सिंग से जुड़े मैसेज आ रहे हैं।
3 of 4
BCCI
बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह के अनुसार, बीसीसीआई इस पूरे मामले को लेकर काफी संजीदा है। हालांकि इस मामले में मैच अधिकारियों की भूमिका को भी सिरे से खारिज नहीं किया गया है। इस मामले को आईसीसी को भेज दिया गया है और बेंगलूरु पुलिस में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह ने देश में सट्टेबाजी को वैध करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि, कड़े नियम बनाकर सट्टेबाजी को देश में लीगल किया जा सकता है। उनके अनुसार देश में मैच फिंक्सिंग को लेकर कड़े कानून लाने की जरूरत है। अगर इसके खिलाफ स्पष्ट कानून होगा तो पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।