इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने यूएई में 5 से 23 अक्टूबर तक अफगान प्रीमियर लीग (एपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। इसमें पांच विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमें शिरकत करेंगी।
इन फ्रैंचाइजी टीमों के लिए अफगान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) वैश्विक स्तर पर बड़े व्यावसायिक घरानों को आमंत्रित करेगा। इसमें सभी टीमों के आइकॉन खिलाड़ी होंगे। इसमें दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटर शिरकत करेंगे। यह जानकारी अफगान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शफीकुल्लाह असामत स्तैनीकजई ने शुक्रवार को यहां की।
2 of 5
afghanistan premier league
स्तैनीकजई ने कहा,‘हम चाहेंगे कि भारतीय क्रिकेटर इसमें शिरकत करें लेकिन फिलहाल इस बाबत मैं कुछ भी निश्चित रूप से कुछ भी कहने की स्थिति में हूं। इस टूर्नामेंट में कुल 24 मैच होंगे और सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी।
एपीएल के आयोजन पर सात मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च होंगे। मुझे उम्मीद है कि हमारे और भारत के रिश्तों के देखते हुए बीसीसीआई भारतीय क्रिकेटरों को एपीएल में खेलने की इजाजत देगा। इसमें प्ले ऑफ सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। इसमें हर फ्रेंचाइजी टीम में सात अफगानी और चार विदेशी क्रिकेटर होंगे।
4 of 5
afghanistan premier league
उन्होंने कहा कि हम एपीएल को टीसीएम स्पोटर्स मैनेजमेंट के साथ मिलकर आयोजित करेंगे। एसीबी के अध्यक्ष शुक्रुल्लाह आतिफ मशाल और टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने एपीएल को आयोजित करने के कार्यकारी भागीदार के रूप में दस्तखत किए।’ एसीबी के चेयरमैन शुक्रुल्लाह आतिफ मशाल ने कहा, ‘एपीएल में फिलहाल 40 से ज्यादा दुनियाभर के विदेशी क्रिकेटरों ने इसमें शिरकत करने की इच्छा जताई है।
5 of 5
afghanistan premier league
टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने कहा, ‘अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में कई बड़े उलटफेर कर अपना डंका बजाया। खासतौर पर न्यूजीलैंड में अफगानिस्तान ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच कर खासा धमाल किया है। पूर्व विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज टीम को हरा कर उलटफेर कर दर्शाया है कि उसके पास पर्याप्त प्रतिभाएं हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।’