{"_id":"604ce01f8ebc3e8cd11fdf37","slug":"adil-rashid-says-i-was-not-expecting-to-be-picked-in-ipl-so-not-really-disappointed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भावुक हुआ इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, कहा- आईपीएल में नहीं चुने जाने की निराशा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भावुक हुआ इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, कहा- आईपीएल में नहीं चुने जाने की निराशा नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter@englandcricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद को आईपीएल से अनुबंध नहीं मिलने की कोई निराशा नहीं है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में पहले से ही बड़ी संख्या में स्पिनर जुड़े हुए हैं। राशिद ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं इसे निराशाजनक नहीं कहूंगा, जाहिर है इस लीग से बड़ी संख्या में स्पिनर जुड़े हुए है। भारत के पास स्थानीय स्पिनर भी है , ऐसे में मुझे खुद भी चुने जाने की उम्मीद नहीं थी।'
2 of 5
आदिल राशिद
- फोटो : social media
इस 33 साल के खिलाड़ी ने कहा, 'आईपीएल से करार हासिल करना अच्छा रहता लेकिन जैसा की मैंने कहा, ऐसे टूर्नामेंटों के लिए आप अपना नाम भेज सकते है और उम्मीद करते है कि कोई टीम आपको चुने। आईपीएल या दूसरी प्रतियोगिताओं में ऐसा ही होता है।'
3 of 5
आदिल राशिद
उन्होंने कहा, 'नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिए नया नहीं है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस पर काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि मैं इस प्रदर्शन को जारी रख सकूंगा, चाहे वह पहले छह ओवर (पावरप्ले) हो या फिर बीच और आखिरी के ओवर, मैं खुद में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदिल रशीद
- फोटो : सोशल मीडिया
कंधे की चोट से उबरने के बाद राशिद सीमित ओवरों के क्रिकेट पर पूरा ध्यान दे रहे है। उनका मानना है कि वह टेस्ट क्रिकेट में जरूरी लंबे स्पैल के लिए अभी तैयार नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं टेस्ट क्रिकेट या एशेज के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अभी विश्व कप होना है और उससे पहले काफी क्रिकेट बाकी है। मैं अभी सफेद गेंद (सीमित ओवर) की क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social media
इंग्लैंड ने बारतके खिलाफ पहले टी-20 में शुक्रवार को गेंदबाजी की शुरुआत लेग स्पिनर आदिल राशिद से कराके सबको चौंका दिया। राशिद ने न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि मेजबान कप्तान विराट कोहली (0) का कीमती विकेट भी लिया। इंग्लैंड ने इस मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।