फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में महारत हासिल करना चाहता है यह कंगारू खिलाड़ी

Mon, 14 Sep 2020 08:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Sep 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Adam Zampa wants to master death bowling skill during IPL 2020
ऑस्ट्रेलियाई टीम (फाइल फोटो) - फोटो : social media

आईपीएल के 13वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में महारत हासिल करना चाहता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले इस गेंदबाज को ये चुनौती पसंद है। 

Adam Zampa wants to master death bowling skill during IPL 2020
एडम जाम्पा - फोटो : सोशल मीडिया

इस गेंदबाज का नाम एडम जंपा है। जंपा कलाई के स्पिनर हैं। टीम में उनका साथ देंगे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल। जंपा लीग के दौरान आखिरी ओवरों की गेंदबाजी को लेकर भारतीय स्पिनर के दिमाग को पढ़ना चाहते हैं।
 

Adam Zampa wants to master death bowling skill during IPL 2020
एडम जंपा - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जंपा आखिरी ओवरों में दमदार गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (पूर्व फ्रेंचाइजी) के लिए आईपीएल के दो सत्र में खेल चुके जंपा ने कहा, 'मुझे वास्तव में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है। मुझे खासतौर पर वैसी चुनौतियां पसंद है जहां से मैच का रुख किसी भी तरफ मुड़ सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adam Zampa wants to master death bowling skill during IPL 2020
एडम जम्पा

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'उन्हें आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और मैने कप्तान आरोन फिंच से कहा कि मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए। जाहिर है यह योजना के मुताबिक सफल नहीं रहा लेकिन मैं अपनी सोच नहीं बदलूंगा।'

विज्ञापन
Adam Zampa wants to master death bowling skill during IPL 2020
एडम जम्पा - फोटो : ट्विटर

उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'मुझे आईपीएल में आरसीबी में चहल के साथ गेंदबाजी का अच्छा मौका मिलेगा। जिस तरह की हमारी टीम है मुझे आखिरी ओवरों में गेंदबाजी का मौका मिल सकता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed