फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्पा ने छोड़ा था कोहली का 'विराट' कैच, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- उतारा IPL का कर्ज

Sat, 28 Nov 2020 09:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Adam Zampa repaying Virat Kohli for an IPL contract tweeted former australian Brad Hogg after Australia spinner drops India captain
एडम जम्पा - फोटो : twitter@ICC

आईपीएल 2020 में साथ खेलने वाले कई खिलाड़ी शुक्रवार को आमने-सामने थे। इस दौरान उनके प्रदर्शन की वजह से आईपीएल और फ्रैंचाइजियों की खूब चर्चा हुई। इससे ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा भी नहीं बच पाए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व क्रिकेटर ने ट्रोल करने के साथ-साथ फटकार लगा दी। ब्रैड हॉग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एडम जम्पा आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट के लिए विराट कोहली का कर्ज चुका रहा है, हमें उसे हटा देना चाहिए। 



Adam Zampa repaying Virat Kohli for an IPL contract tweeted former australian Brad Hogg after Australia spinner drops India captain
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

दरअसल सिडनी में खेले गए पहले वनडे में जम्पा ने विराट कोहली का आसान कैच छोड़ दिया था, तब टीम इंडिया के कप्तान एक रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। वैसे विराट का कैच छोड़ना मैच गंवाने जैसा होता है लेकिन वे इसके बाद सिर्फ 20 रन ही बना पाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

Adam Zampa repaying Virat Kohli for an IPL contract tweeted former australian Brad Hogg after Australia spinner drops India captain
एडम जम्पा - फोटो : ट्विटर

उधर जम्पा ने इसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 54 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसमें उन्होंने धवन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adam Zampa repaying Virat Kohli for an IPL contract tweeted former australian Brad Hogg after Australia spinner drops India captain
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

गौरतलब है कि यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में एडम जम्पा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे और विराट की कप्तानी में खेले थे। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे और उन्होंने तीन मैच में सिर्फ दो विकेट ही लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed