फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स नहीं जाएंगे पाकिस्तान, पीएसएल टूर्नामेंट को लगा जोरदार झटका

Tue, 05 Mar 2019 08:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Mar 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
ab devilliers wont participate in psl 2019 pakistan leg
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 2019 पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के पाकिस्तान चरण में पीठ की चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चरण 5 मार्च को खत्म होगा और फिर आखिरी चार ग्रुप मैच, क्वालिफायर्स व फाइनल 9 मार्च से कराची में खेले जाएंगे।

ab devilliers wont participate in psl 2019 pakistan leg
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

डीविलियर्स ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि जोशीले पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के सामने नहीं खेल पाऊंगा। मेरे डॉक्टर ने मुझे दो सप्ताह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। दुर्भाग्यवश कराची में होने वाले मैचों का मैं हिस्सा नहीं बन सकूंगा।'

ab devilliers wont participate in psl 2019 pakistan leg
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अगले साल पीएसएल में खेल पाऊंगा और देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में योगदान दे सकूंगा। मैं लाहौर कलंदर्स को ट्रॉफी जीतने की शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ab devilliers wont participate in psl 2019 pakistan leg
एबी डिविलियर्स

इस बीच लाहौर कलंदर्स के मैनेजर समीन राणा ने बयान जारी किया, 'लाहौर कलंदर्स प्रबंधन और उसके फैंस के लिए निराशाजनक खबर है कि एबी डीविलियर्स पीएसएल के पाकिस्तान चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बारे में जो भी अपडेट होगी, उससे आपको अवगत कराया जाएगा।'

विज्ञापन
ab devilliers wont participate in psl 2019 pakistan leg
एबी डीविलियर्स

इससे पहले एबी डीविलियर्स ने कहा था कि वो लाहौर कलंदर्स के लिए 9 और 10 मार्च को दो मैच खेलेंगे। उन्होंने साथ ही कहा था कि वो पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed