दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने इस साल मई में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया और उन्होंने इसके बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। प्रोटियाज टीम के लिए शानदार करियर के अलावा डीविलियर्स ने विश्व की दिग्गज टी20 लीग में उम्दा खेलकर ख्याति हासिल की है। विशेषकर इंडियन प्रीमियर लीग से डीविलियर्स को काफी लोकप्रियता मिली है।
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
डीविलियर्स ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलकर आईपीएल में डेब्यू किया। तीन साल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें खरीदा। इसके बाद से डीविलियर्स आरसीबी का प्रमुख हिस्सा बने और उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए। हालांकि, अचानक संन्यास लेने के बाद इस बात पर संदेह जताया गया कि अगले साल वह पैसों से लबरेज लीग का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
3 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
हाल ही में फ्रैंचाइजी ने डीविलियर्स के टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अपडेट दी है। आरसीबी के चेयरमैन संजीव चुरीवाला के हवाले से टाइम्स नाउ ने कहा, 'डीविलियर्स अगले साल आरसीबी के लिए उपलब्ध रहेंगे। हमने इस बारे में पहले भी अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।'
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
प्रिटोरिया में जन्में एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में अब तक 141 मैच खेले हैं, जिसमें 39.53 की औसत से 3953 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 28 अर्द्धशतक भी जमाए। हालांकि, आरसीबी का आईपीएल में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। वह अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है।
हाल ही में फ्रैंचाइजी ने डेनियल विटोरी को प्रमुख कोच पद से हटाया है और अब उनकी जगह टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरसीबी को उम्मीद है कि अगले सीजन में डीविलियर्स की उपस्थिति टीम का भाग्य बदलेगी और पहली बार वह आईपीएल चैंपियन बनने में सफल होगी।