{"_id":"5a1d81084f1c1ba7678be620","slug":"ab-devilliers-can-play-three-day-warm-up-match-against-zimbabwe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में दोबारा देखने को मिलेंगे 360 डिग्री शॉट्स, डीविलियर्स करने वाले हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट में दोबारा देखने को मिलेंगे 360 डिग्री शॉट्स, डीविलियर्स करने वाले हैं वापसी
Wed, 29 Nov 2017 08:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट फैंस को जल्द ही 360 डिग्री में शॉट्स खेलते देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो डीविलियर्स की क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी पर नजर टिकी हुई है और इसके चलते वो जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में खेल सकते हैं।
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
ऐसी उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला चार दिवसीय डे-नाइट मैच खेल सकती है। यह मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में 26 दिसंबर से शुरू होगा।
3 of 5
एबी डीविलियर्स
अभ्यास मैच पार्ल में 20 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीकन आमंत्रित इलेवन और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के समन्वयक लिंडा जोंडी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम डीविलियर्स की टेस्ट टीम में जल्द ही वापसी चाहती है और उनके लिए वॉर्म-अप मैच आदर्श मंच साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
क्रिकइंफो ने जोंडी के हवाले से कहा, 'हम सफेद पोशाक में जल्द ही डीविलियर्स की वापसी चाहते हैं और इसके लिए कई योजनाएं बना रखी हैं।' डीविलियर्स ने भी इस मामले में बात करते हुए कहा, 'मुझे तरोताजा होने के लिए घर पर काफी समय मिला। मैंने अपने शरीर और अपनी शैली पर काफी काम किया, जो कई वर्षों से नहीं कर पा रहा था।'
विज्ञापन
5 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
एबी डीविलियर्स ने आगे कहा, 'मैंने दोबारा इस खेल के प्रति अपनी मोहब्बत को पाया। मेरा ऑफ-सीजन नहीं रहा जहां नेट्स पर जाकर अपनी तकनीक और शैली पर काम कर सकूं। पिछले सीजन में चरम पर टेस्ट क्रिकेट के लिए मेरी तैयारी अभी की तुलना में कम थी। क्रीज पर जाकर खेलना मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा। चाहता हूं कि कुछ समय क्रीज पर बिता सकूं ताकि बड़ी पारी खेलने में कामयाबी मिले।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।