{"_id":"5a1da4934f1c1b3c3d8ba658","slug":"ms-dhoni-gives-fitting-reply-to-suresh-raina-claims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना ने धोनी के बारे में किया था बड़ा खुलासा, अब मिला करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना ने धोनी के बारे में किया था बड़ा खुलासा, अब मिला करारा जवाब
Wed, 29 Nov 2017 08:13 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में एक शो के दौरान पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में बड़ा खुलासा किया था। रैना ने टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस' में अपने से जुड़े और धोनी के बारे में कई रोचक खुलासे किए थे।
2 of 5
सेमी फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज से हारा भारत
उत्तर प्रदेश के रैना ने कहा था, 'एमएस धोनी की आंखों में इमोशंस नहीं दिखते हैं। अगर उन्होंने सनग्लास नहीं भी पहना है तो भी आप पहचान नहीं सकते कि वो क्या कहना चाहते है या करना चाहते हैं। कई बार तो हम लोग कह भी देते थे कि धोनी आप कुछ इमोशन तो दिखाइए।'
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
31 वर्षीय रैना ने आगे कहा, 'धोनी को अगर मैदान पर गुस्सा आता भी था तो वो कभी दर्शाते नहीं थे। जब ओवर खत्म हो जाते हैं तब कैमरा आमतौर पर बंद होते हैं और विज्ञापन दिखाए जाते हैं। धोनी इसी समय पर अपनी भड़ास निकाल लिया करते थे और कहते थे 'तू सुधर जा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
सुरेश रैना के इस दावे पर एमएस धोनी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'हम ड्रेसिंग रूम में खूब मजे करते थे। हम बातें करते थे कभी वो हल्के-फुल्के होते थे तो कभी बड़े मजाक होते थे। कूल होने का मतलब है शांत होना और अगर आप शांत नहीं हो तो आप गुस्से में हो। जब मैं मैदान पर होता था तो मैं मजाक नहीं करता था, लेकिन ड्रेसिंग रूम के अंदर मैं खूब मजे करता था। मैंने खुद को ढाला हुआ था कि मुझे कहां पर कैसा बर्ताव करना है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : rapid leaks
रैना ने धोनी के बारे में ये भी कहा था कि वो एक अच्छे गेम लीडर हैं। उन्हें पता रहता है कि आगे क्या होने वाला है। उनके पास तीन प्लान तैयार रहते हैं। वह रात को अपने प्लान बनाते हैं और सुबह विजुअलाइज करते हैं तभी उन्हें ज्यादा टेंशन नहीं होती। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह भी कहा था कि धोनी ने एक बार उन्हें पाकिस्तानी बल्लेबाज को स्लेज करने के लिए कहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।