टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वन-डे और फिर टी-20 सीरीज में मिली बड़ी जीत के बाद मेजबान टीम के ही इस दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः-
'हम नहीं टीम इंडिया ही थी जीत के असली हकदार'
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने शनिवार को केपटाउन में खेले गए निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम को 7 रनों से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इससे पहले टीम इंडिया ने मेजबान टीम को वन-डे सीरीज में भी 5-1 से मात दी थी, जबकि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
मेजबानों की इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जबर्दस्त तारीफ की। उन्होंने कहा कि वन-डे और टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में मेजबानों से बेहतर प्रदर्शन किया। डिविलियर्स ने कहा कि टीम इंडिया इस मैच में हमसे बेहतर खेली और वो इस जीत के हकदार हैं।
डिविलियर्स ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेजबान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वो टीम इंडिया के मुकाबले थोड़े पीछे रहे गए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार का काम किया और रन बचाने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में ब्लू बुल्स रग्बी खेल के बारे में भी लिखा।'
Proteas fought hard, India was just too good in the shorter version and deserved the win. In other news, @BlueBullsRugby made my day, and now for some very entertaining Golf. Can’t wait to join the Proteas tomorrow again!! Ready to rumble
बहरहाल, टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में 6 मार्च से श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले ट्राई सीरीज खेलना है। वहां भी मेन इन ब्लू अपने इसी फॉर्म को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, ट्राई सीरीज के लिए टीम इडिया का एलान कर दिया गया है। इस दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ी को आराम दिया गया है। वहीं, कुछ नए युवा खिलाड़ी को शामिल किया गया है।