फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफ्रीकी दौरे पर टी-20 के किंग ने कहा, इस वजह से आई मेरी गेंदबाजी में धार

Sun, 25 Feb 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says IPL has turned me into a thinking bowler
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुनवेश्वर कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल में गेंदबाजी करने का अनुभव उनके बॉलिंग सोच में काफी परिवर्तन लाया। साथ ही उन्होंने अपने और जसप्रीत बुमराह के सफलता के पीछे आईपीएल को क्रेडिट दिया है। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुल मिलाकर 7 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्हें तीन मैचों की टी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Bhuvneshwar Kumar says IPL has turned me into a thinking bowler
भुवनेश्वर कुमार

मैन ऑफ द सीरीज मिलने के बाद भुवी ने कहा, 'टी-20 में प्रत्येक गेंद सही होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में अंतर बताते हुए कहा कि टी-20 ऐसा प्रारूप है जो तेजी से खत्म हो जाता है और आपके पास सिर्फ चार ओवर होते हैं। यदि आप ओवर में तीन खराब गेंद फेकेंगे तो इन पर रन बनेंगे और आपका पूरा विश्लेषण बिगड़ जाएगा। इन तीन गेंद के कारण टीम बैकफुट पर आ जाएगी। इसलिए प्रत्येक गेंद महत्वपूर्ण है। इसके कारण गेंदबाज को सोचना पड़ता है। प्रत्येक गेंद सही होनी चाहिए और अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना चाहिए।'

Bhuvneshwar Kumar says IPL has turned me into a thinking bowler
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह दौरा शानदार रहा, खासकर टेस्ट सीरीज। हां, हमने दो मैच गंवाए लेकिन वे काफी करीबी थे। हम 0-3 से भी हार सकते थे और 2-1 से जीत भी सकते थे, लेकिन हम जिस तरीके से खेले उसने हमें आत्मविश्वास दिया और हम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के दौरों पर जाने और वहां बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says IPL has turned me into a thinking bowler
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में सफलता के लिए विविधता और टाइमिंग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट विविधता का इस्तेमाल करने से जुड़ा है और आपकी टाइमिंग परफेक्ट होनी चाहिए। मैं जो भी ‘नकल बॉल’ डालता हूं, चाहता हूं कि बल्लेबाज उस पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश करे। आप इस तरह से विकेट ले सकते हैं और यही मुख्य कारणों में से एक है कि मैं पावर प्ले में सफल रहा।'
 

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says IPL has turned me into a thinking bowler
भुनवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

बता दें कि टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा काफी शानदार रहा। टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार मिली। इसके बाद मेन इन ब्लू ने जबर्दस्त वापसी करते हुए कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में प्रोटियाज टीम को 6 वन-डे मैचों की सीरीज में 5-1 से मात देकर अफ्रीकी सरजमीं पर 26 साल बाद इतिहास रचा। इसके बाद टीम इंडिया टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर दक्षिण अफ्रीका मे दोहरा इतिहास रच दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed