फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकन्नी हो जाए टीम इंडिया, तीसरे वनडे से पहले बल्ले की धार तेज कर रहा यह बल्लेबाज

Thu, 17 Jan 2019 02:51 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Aaron Finch plans to abandon tentative approach and attack in 3rd ODI
team india

डिफेंसिव बल्लेबाजी से बोर हो चुके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखांएगे। लंबे समय से खराब फार्म में चल रहे फिंच की लगातार आलोचना हो रही है। पहले दो वनडे में वह 12 रन ही बना सके हैं।

Aaron Finch plans to abandon tentative approach and attack in 3rd ODI
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

फिंच ने तीसरे और आखिरी मैच से पहले कहा, 'मैं हताश हूं। मैं लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहा हूं। रन की तलाश में आपको रन बनाने का सही तरीका भी आना चाहिये। मैने पिछले दो मैचों के फुटेज देखे हैं। मुझे पता चल गया है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार शतक जमाने के समय और इन पारियों में क्या फर्क था।'

Aaron Finch plans to abandon tentative approach and attack in 3rd ODI
aaron finch

उन्होंने कहा, 'मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहता हूं। पिछले दो मैचों में ऐसा नहीं कर सका।' टेस्ट सीरीज की छह पारियों में उन्होंने 97 रन ही बनाये थे और आखिरी मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिन में उन्होंने खुद को बार बार यह याद दिलाया है कि वह अभी भी शानदार खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaron Finch plans to abandon tentative approach and attack in 3rd ODI
aaron finch

उन्होंने कहा, 'आक्रामक खेलने और बस क्रीज पर बने रहने में संतुलन होता है। सही समय पर आक्रामक होकर खेलने की जरूरत है। मेरे 13 अंतरराष्ट्रीय शतक इस बात का सबूत हैं कि मैं अच्छा खिलाड़ी हूं। मुझे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा।' फिंच ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी वनडे और सीरीज जीतने को बेताब है।

विज्ञापन
Aaron Finch plans to abandon tentative approach and attack in 3rd ODI
Aaron Finch and Mitch Marsh

उन्होंने कहा, 'हमारा सामना भारत जैसी मजबूत टीम से है और हमने अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले आठ दस महीने में बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है और हम गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से सीरीज में बराबरी पर हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed