फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टीम इंडिया 2019 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार'

Sun, 02 Dec 2018 07:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Aakash Chopra says India are favourites to win 2019 World Cup
team india

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि दो बार की चैंपियन भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी। आइए जीानते हैं और उन्होंने क्या कहाः


 

Aakash Chopra says India are favourites to win 2019 World Cup
आकाश चोपड़ा - फोटो : Youtube

दरअसल, चोपड़ा ने शनिवार को एक मॉल में आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा,  'हां, अभी विश्व कप में थोड़ा समय है लेकिन इस समय मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस खिताब को उठाएगी। उनके पास वह सबकुछ है जो ट्रॉफी जीतने के लिए चाहिए।' 

Aakash Chopra says India are favourites to win 2019 World Cup
आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, 'इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है। टीम की गेंदबाजी शानदार है और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज है। तो कई चीजें टीम इंडिया के पक्ष में है और उम्मीद है कि इंग्लैंड की सरजमीं टीम के लिए अच्छी साबित होगी जैसा पिछली दो चैंपियन ट्राफी में हुआ। एक बार हम विजेता हुए और एक बार उपविजेता। उम्मीद है कि 2019 में ही हम ट्रॉफी उठाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aakash Chopra says India are favourites to win 2019 World Cup
team india

गौरतलब है कि विश्व कप का आगाज 30 मई को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच से होगा, जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में करेगी। 33 साल के रायुडू के द्वारा चौथा स्थान पर अपना दावा लगभग पक्का करने पर चोपड़ा ने कहा, 'हमने इस स्थान पर लगभग 12 बल्लेबाजों को आजमाया लेकिन लगता है कि रायुडू ने इस जगह को पक्का कर लिया है। मेरे विचार से वह इंग्लैंड में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।'

विज्ञापन
Aakash Chopra says India are favourites to win 2019 World Cup
टीम इंडिया

चोपड़ा ने कहा कि कप्तान विराट कोहली की आईपीएल के दौरान गेंदबाजों को विश्राम देने की मांग पर बीसीसीआई को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विराट ने पहले ही मांग की है कि आईपीएल के दौरान मुख्य गेंदबाजों को विश्राम दिया जाना चाहिये और बीसीसीआई को इस पर फैसला करना है। यह सिर्फ गेंदबाजों पर लागू नहीं होता, यह बल्लेबाजों पर भी लागू होता है। विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को अपने कार्य प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed