आईपीएल के अगले सीजन में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिल सकती है। पहला कि, 2019 का आईपीएल कहां होगा? क्योंकि इसके लिए अभी वेन्यू तय नहीं हुआ है कि आईपीएल का 12वां सीजन भारत में होगा या नहीं। दरअसल, आम चुनाव होने के कारण आईपीएल को दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है।
इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2019 से रखा जा सकता है दूर, वजह बेहद खास
मगर विश्व कप के लिए खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस काफी मायने रखती हैं। इसलिए टीम इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों को काफी महफूज रखना चाहेगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया आगामी विश्व कप को देखते हुए आईपीएल से समझौता कर सकती है लेकिन खिलाड़ियों के फिटनेस से नहीं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने पहले से प्लानिंग कर रखी है कि वह अपने खिलाड़ियों के विश्व कप के लिए आईपीएल से बाहर कर सकती है। वहीं, बीसीसीआई भी अपने स्टार खिलाड़ियों पर खासा ध्यान रखेगी और फिटनेस व फॉर्म को बरकरार रखने के लिए आईपीएल से दूर रखना चाहेगी। तो ऐसे में आइए जानते वो 5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2019 में शामिल होने से रोका जा सकता है।
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार विश्व कप में कप्तानी करते नजर आएंगे। भारतीय टीम का पूरा दारोमदार उन्ही पर होगा। फिलहाल वह अपने शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। वैसे भी कप्तान के पास एक अहम जिम्मेदारी होती है और 2019 का विश्व कप विराट कोहली के काफी मायने रखता है। आईपीएल में विराट आरसीबी के कप्तान भी हैं। 'रन मशीन' विराट जरूर चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करें।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में माने जाते हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं। रोहित को विश्व कप के लिहाज से सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। रोहित विश्व क्रिकेट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है।
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तान में भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब अपे नाम किया था। 'कैप्टन कूल' धोनी के कप्तानी का अपार अनुभव है और वह टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में भी एक माने जाते है। इसके साथ ही उन्हें दूनिया का सबसे अच्छा फिनिशर भी माना जाता है। वैसे भी विराट पहली बार विश्व कप में कप्तानी करने वाले हैं। तो एक सलाह मशविरा के तौर पर कोहली को शायद ही धोनी जैसा कोई मार्गदर्शन कर सकता है। क्योंकि इनसे अनुभवी टीम में कोई है ही नहीं। इसलिए धोनी को सुरक्षित रहना और रखना काफी जरूरी हो सकता है।