आईपीएल-9 के लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और आज रात से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 56 मैच खेले गए जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने। विराट कोहली के बल्ले की धूम रही। उन्होंने रिकॉर्ड 4 शतक ठोंक दिए और 14 मैचों में 919 रन बना दिए। कोहली के धूम के साथ ही कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कमाल कर दिखाया। तो लीग में बने ढेर सारे रिकॉर्डों के बीच हम आपको 7 ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें न तो कोई क्रिकेटर अपने नाम देखना चाहेगा और न ही कोई टीम।
IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम
2 of 7
इमरान ताहिर
- फोटो : Twitter
किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड ऐसा जो कोई भी टीम या गेंदबाज नहीं चाहेगा कि यह रिकॉर्ड उनके खाते में दर्ज हो। लेकिन किसी न किसी टीम के खाते में यह रिकॉर्ड जाना ही था। दिल्ली डेयरडेविल्स के फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने 15 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में 4 ओवरों में 59 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।
IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम
आईपीएल में यूं तो रनों की बारिश जमकर होती है, लेकिन गेंदबाज इस कोशिश में रहते हैं कि बड़े से बड़े बल्लेबाज भी उन पर ज्यादा से ज्यादा छक्का न जड़ सके। लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे होते हैं जिन पर खूब छक्के लग ही जाते हैं। अब किंग्स इलेवन पंजाब के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल को लीजिए जिनके नाम लीग चरण में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस युवा गेंदबाज ने किसी भी अन्य गेंदबाज की तुलना में 14 मैचों में 17 छक्के लुटा दिए।
IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम
4 of 7
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : PTI
इसी तरह बात करें तो सबसे ज्यादा चौके खर्च करने का रिकॉर्ड किसी एक गेंदबाज के बजाए संयुक्त रूप से 2 गेंदबाजों के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस के मिचेल मैक्कलेघन और सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने 47-47 चौके दिए हैं अब तक।
IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम
आईपीएल में एक और खराब रिकॉर्ड गेंदबाजों के ही नाम दर्ज है। मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड दो गेंदबाजों के नाम है और वह भी एक ही टीम के। गुजरात लायंस के शिविल कौशिक और ड्वेन ब्रॉवो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक ओवर में 30-30 रन लुटा दिए और वह भी बिना किसी सफलता के। इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक ही दिन 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के दो बल्लेबाजों विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने तबाही मचाते हुए 30-30 रन कूट लिए।