वर्ल्ड कप में दिखेगा फिरकी का जादू, इंग्लैंड की पिचों पर ये 7 स्पिनर मचाएंगे धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशिद खान
अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज और वन-डे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद 20 वर्षीय राशिद खान किसी भी बल्लेबाज को अपना शिकार बना सकते हैं। विश्व स्तर पर तेजी से उभरते राशिद ने अब तक खेले गए 57 वन-डे मैचों में 15.00 की शानदार औसत और 3.90 की किफायती इकॉनमी के साथ 123 विकेट चटकाए हैं।
कुलदीप यादव
भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भारतीय टीम का मुख्य अस्त्र होंगे। वर्ल्ड कप में टीम को कुलदीप की फिरकी से बहुत उम्मीदें होंगी। वन-डे रैंकिंग में सातवें स्थान पर मौजूद कुलदीप ने अब तक 44 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.74 की औसत और 4.93 की इकॉनमी के साथ 87 विकेट चटकाए हैं।
इमरान ताहिर
वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और दक्षिण अफ्रीका के फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर को कोई भी खिलाड़ी हलके में नहीं लेना चाहेगा। 40 साल की उम्र में ताहिर ने अब तक कुल 98 वन-डे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24.21 की औसत और 4.62 की इकॉनमी के साथ 162 शिकार किए हैं। मौजूदा वक्त ताहिर ICC रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
युजवेंद्र चहल
भारतीय क्रिकेट टीम में तेजी से पहचान बनाने वाले चहल अपनी फिरकी से किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने में सक्षम हैं। चहल ने टीम इंडिया के लिए अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान इन्होंने 24.61 की औसत और 4.89 की इकॉनमी से 72 विकेट अपने नाम किए हैं। अपनी गूगली के लिए मशहूर चहल फिलहाल ICC रैंकिंग में आठवें स्थान पर कायम हैं।