आईपीएल के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर सभी की नजर है। टी-20 लीग खत्म होने के बाद टीम इंडिया का पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जिम्बाब्वे के साथ है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच इसी महीने के मध्य में सीमित ओवरों की 2 सीरीज (वनडे और टी-20) खेली जाएगी जिसमें कुल 3-3 मैच खेले जाएंगे।
भारतीय टीम का ऐलान आईपीएल के दौरान ही कर दिया गया था। टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए, जबकि कई बड़े क्रिकेटरों को आराम दिया है। दौरे के लिए जिन्हें आराम मिला उनमें टेस्ट कप्तान विराट कोहली, आर अश्विन, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और युवराज सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे पर जा रहे हैं और वह भी बतौर कप्तान।
भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज को भले ही खास महत्व नहीं दिया जा रहा हो, लेकिन इस छोटी सी सीरीज में जहां 6 मैच खेले जाएंगे वहीं जानते हैं कि वो 6 चीजें जो पहली बार इस सीरीज में हो सकती हैं।
वो 6 रिकॉर्ड जो वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की धरती पर जरूर बनेंगे!
पहला, महेंद्र सिंह धोनी पहली बार जिम्बाब्वे की धरती पर बतौर कप्तान उतरेंगे। इससे पहले वह आखिरी बार 2005 में जिम्बाब्वे के दौरे पर गए थे और वह भी बतौर खिलाड़ी। उस समय टीम के कप्तान थे सौरव गांगुली।
वो 6 रिकॉर्ड जो वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की धरती पर जरूर बनेंगे!
3 of 7
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : PTI
दूसरा, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से 5 युवा भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुल सकती है। वनडे सीरीज से टीम इंडिया की ओर से फैज फैजल, यजुवेंद्र चहल, मंदीप सिंह, करुण नायर और जयंत यादव अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
वो 6 रिकॉर्ड जो वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की धरती पर जरूर बनेंगे!
तीसरा, भारत के खिलाफ सीरीज में जब जिम्बाब्वे उतरेगा तो टीम की कमान नए कप्तान लेग स्पिनर ग्रीम क्रीमर के हाथों में होगी। दौरे के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद जिम्बाब्वे ने अपने पुराने कप्तान और कोच को भी हटा दिया। अनुभवी कप्तान हैमिल्टन मासाकज्दा को हटाकर क्रीमर को कप्तान बनाया गया है और वह पहली बार बतौर कप्तान मैच में उतरेंगे।
क्रीमर भले ही बतौर कप्तान अपने पहले मैच में उतरेंगे तो धोनी के पास भी जिम्बाब्वे के खिलाफ ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी का अनुभव नहीं है। इस सीरीज से पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ एक मैच मे कप्तानी की है।
वो 6 रिकॉर्ड जो वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की धरती पर जरूर बनेंगे!
चौथा, टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद आगे लंबे समय के लिए सीमित ओवरों की कोई सीरीज नहीं खेली जानी है, शायद इसीलिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिम्बाब्वे जाने का फैसला लिया। धोनी के लिए यह सीरीज बहुत खास हो सकती है क्योंकि वह वनडे में 9 हजार रन बनाने से भी महज 82 रन दूर हैं। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वनडे में 9 हजार रन बनाने वाले वह टीम इंडिया के पांचवें बल्लेबाज हो जाएंगे।
उनसे पहले टीम इंडिया की ओर से सचिन तेंदुलकर (18,426), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके है।