टी-20 के आने के बाद जिस तेजी से क्रिकेट का रूप बदला, उसके साथ ही हरफनमौला खिलाड़ियों की मांग बढ़ती गई। आज के समय में विश्व की हर टीम ऑलराउंडर क्रिकेटर्स को ज्यादा तरजीह दे रही है, इसका कारण साफ है तेजी से बदलता खेल। टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है, जो मैदान पर बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों में माहिर हो। आज के समय में इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स से लेकर भारत के हार्दिक पांड्या को उभरते ऑलराउंडर्स हैं, लेकिन वन-डे क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हुए, जिन्होंने न सिर्फ बल्ले से 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं बल्कि गेंदबाजी में 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं और फील्डिंग में 100 से अधिक कैच लपके हैंl
आइए जानते हैं कौन हैं वो क्रिकेट खिलाड़ी, जिन्होंने ये कारनामा किया है।
2 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जहां सचिन तेंदुलकर का नाम अंकित ना हो। अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट के करियर में सचिन ने 18426 रन बनाते हुए, 150 से अधिक विकेट भी चटकाए हैं l लेग ब्रेक, ऑफ ब्रेक के मिश्रण से सचिन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई मैच भी जिताए हैं और फील्डिंग में 140 कैच भी लपके हैंl
3 of 7
सनथ जयसूर्या
- फोटो : social Media
इस उपलब्धि में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई महान खिलाड़ियों में से एक सनथ जयसूर्या का नाम आता है। जयसूर्या ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 445 मैच खेलते हुए 300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट के अलावा 123 कैच लिए हैं l लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर आठवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले जयसूर्या बाद में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज बने और वन डे क्रिकेट में उन्होंने 13 हजार से अधिक रन बनाए हैं।
जैक्स कैलिस को विश्व क्रिकेट का अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है l वन-डे क्रिकेट में कैलिस ने 10 हजार से अधिक रन, 100 से अधिक विकेट और 100 से ज्यादा कैच पकड़ने वालों के सूची में जैक कैलिस शामिल हैं। उन्होंने अपने वन-डे क्रिकेट के करियर में 11579 रन बनाने के अलावा 273 विकेट भी लिए और 131 कैच भी पकड़े हैंl
5 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले सौरव गांगुली भी इस सूची में शामिल हैं। सौरव गांगुली ने अपने शानदार वन-डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 11 हजार से अधिक रन बनाने के अलावा कुल 100 वन डे विकेट भी अपने नाम किए हैं और 100 कैच भी पकड़े हैं l दादा के नाम से मशहुर गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में नई जान फुंकने का काम किया था।