फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 क्रिकेटर जिन पर लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप, एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

Tue, 23 Oct 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
6 international cricketers who have been accused of sexual harassment

बीते कुछ दिनों से देशभर में #MeToo अभियान गर्माया हुआ है। पहले बॉलीवुड इसकी आग में जला फिर चिंगारी मीडिया तक फैल गई। क्रिकेट जगत भी इसकी तपिश से नहीं बच सका। इस कड़ी में हर रोज कई मशहूर हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं और इन मशहूर हस्तियों में कुछ क्रिकेटरों के नाम भी शामिल हैं।



ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन क्रिकटर्स पर जिन पर यौन-शोषण के आरोप लग चुके हैं और इस सूची में एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है।

6 international cricketers who have been accused of sexual harassment

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज और यॉर्कर विशेषज्ञ माने जाने वाले लसिथ मलिंगा पर हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़िता की तरफ से ट्वीट करके मलिंगा को निशाने पर लिया।

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण का जिक्र करते हुए चिन्मयी ने मलिंगा पर आईपीएल सीजन के दौरान उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। ट्वीट के अनुसार यह घटना किसी आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई में हुई थी।

6 international cricketers who have been accused of sexual harassment

ल्यूक पॉमर्सबैक 

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ल्यूक पॉमर्सबैक को 2012 में भारतीय पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लिया गया था। आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले पॉमर्सबैक पर उनकी मंगेतर ने उनका यौन शोषण करने और मारपीट का आरोप लगाया था। 

बाद में उन्हें अदालत ले जाया गया, जहां सुनवाई के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जज का निर्णय सुनते समय बेहोश हो गए थे। हालांकि, बाद में जब उनकी मंगेतर ने पॉमर्सबैक के खिलाफ लगाए आरोप वापस लिए और इस मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 international cricketers who have been accused of sexual harassment

रुबेल हुसैन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन पर 2015 में बांग्लादेशी अभिनेत्री नाजनीन अख्तर ने बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया था। साथ-साथ मारपीट जैसे संगीन गुनाह के लिए उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।

आईसीसी विश्वकप 2015 में भाग लेने वाली बांग्लादेशी टीम में शामिल किए जाने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। रुबेल को तीन दिन तक हिरासत में रखा गया, बाद में अदालत ने उन्हें क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए जमानत पर रिहा किया।

विज्ञापन
6 international cricketers who have been accused of sexual harassment

मखाया एंटिनी

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज मखाया एंटिनी का नाम भी इस सूची में शामिल है। 1999 में अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत में ही एंटिनी पर उनके घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था।

नतीजतन, उन्हें कुछ महीने जेल में भी गुजारने पड़े लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। इसके बाद एंटिनी ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दोबारा राष्ट्रीय टीम में वापसी की और आज दुनिया के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों में उनका नाम शुमार किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed