अंगूठे में प्रैक्चर के चलते आखिरकार शिखर धवन की विश्व कप 2019 से विदाई हो ही गई। बुधवार को टीम के मैनेजर सुनील सुब्रह्मण्य ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ में यह जानकारी भी दी कि टीम मैनेजमेंट ने अब आईसीसी से शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के रूप में ऋषभ पंत की मांग की है। याद हो कि धवन इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जो विश्व कप 2019 से बाहर हुए हैं। 'गब्बर' समेत पांच और खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
डेल स्टेन
2 of 6
डेल स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी कंधे की चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। स्टेन इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल पाए और उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा। प्रोटियाज टीम को स्टेन की कमी साफ नजर आ रही है। विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक चार मैचों में एक मैच भी नहीं जीत पाई है।
मोहम्मद शहजाद
3 of 6
मोहम्मद शहजाद
- फोटो : social Media
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घुटने की चोट का हवाला देकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, इस मामले में शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत टीम से बाहर किया गया है। वो बिलकुल फिट थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनफिट करार देकर टीम से बाहर कर दिया गया। शहजाद की जगह 18 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इकराम अली को टीम शामिल किया गया है।
एनरिच नोर्ट्जे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे अंगूठे में चोट लगने की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए। उन्हें प्रैक्टिस के दौरान अंगुठे में चोट लगी थी। उस समय खबर थी कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी 6 से 8 हफ्ते लगेंगे। नोर्ट्जे की जगह क्रिस मॉरिस को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन कंधे की चोट से के कारण विश्व कप से बाहर हो गए। टीम में उनकी जगह केन रिचर्डसन को शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्हे चोट लगी थी।