चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के खत्म होने के बाद सभी टीमों ने विश्व कप 2019 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। दुनिया भर की टीमें बदलावों के दौर से गुजर रही हैं, जहां वो अनुभवी नामों पर युवाओं को तरजीह दे रहीं हैं। इसी कतार में टीम इंडिया भी शामिल है, जो ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे नए खिलाड़ी अपनी जगह बनाने के लिए लालायित हैं।
तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!
हालांकि, भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे भी खिलाड़ी भी हैं, जिनपर उम्र काफी हावी होती जा रही है। ऐसे में ये खिलाड़ि 2019 के विश्व कप की टीम के ढांचे में फिट बैठते नजर नहीं आते। ऐसा नहीं है कि यह खिलाड़ी अच्छे नहीं, मगर परिवर्तन वक्त की जरूरत है। जानिए कौन-कौन से खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा शायद ही हों:
तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!
3 of 7
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ESPN
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक को चयनकर्ताओं न ज्यादा मौके नहीं दिए, मगर कार्तिक ने घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन कूटे हैं। धोनी की एंट्री के बाद कार्तिक के लिए रास्ता और मुश्किल हो गया। कार्तिक चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का भी हिस्सा थे, मगर सभी को मालूम था कि वो बेंच पर ही बैठेंगे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और लोकेश राहुल के होते हुए कार्तिक को 2019 देख पाना संभव नजर नहीं आता।
तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!
4 of 7
केदार जाधव
- फोटो : getty
केदार जाधव
युवराज और धोनी के बाद टीम इंडिया को केदार जाधव के रूप में नया फीनिशर मिला। जाधव ने अपने रोल को काफी समय तक बखूबी समझा और निभाया। जिंबाब्वे टूर के बाद टीम इंडिया के नियमित सदस्य बने जाधव को सीमित अवसर ही मिलते हैं। अब टीम इंडिया शायद पांड्या को नंबर 6 या 5 के लिए तैयार करे, क्योंकि पांड्या टीम के लिए बेन स्टोक्स और कॉलिन डि ग्रैंडहोम वाली भूमिका अदा कर सकते हैं।
तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!
सुरेश रैना
एक दौर में धोनी का सबसे करीबी रहे सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर हैं। रैना लंबे समय तक सीमित ओवरों में सफल रहे, मगर 2015 के अंत से वो फॉर्म और फिटनेस की दिक्कतों से जुड़े रहे हैं। छोटी गेंद उनकी कमजोरी है, जो जगजाहिर है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी नहीं चुना गया। इस संभावना को देख कर नजर नहीं आता कि वो 2019 के विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे।