फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन '5 हीरो' की बदौलत टीम इंडिया ने हांगकांग पर हासिल की जीत, नहीं तो झेलनी पड़ती शर्मिंदगी

Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
5 heroes of team india to win over hong kong in asia cup 2018
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने मंगलवार को एशिया कप के चौथे मुकाबले में हांगकांग को 26 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। जिसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 259 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइए जानते है कि टीम इंडिया की इस जीत के वो '5 हीरो' कौन रहे?


 

शिखर धवन

5 heroes of team india to win over hong kong in asia cup 2018
SHIKHAR DHAWAN

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 45 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। इसके बाद धवन ने पिच पर डटकर बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 120 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए।

अंबाती रायुडू

5 heroes of team india to win over hong kong in asia cup 2018
ambati rayudu - फोटो : file photo

अंबाती रायुडू ने इस मुकाबले में 70 गेदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एहसान नवाज ने उन्हें 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर कट विहाइंड आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खलील अहमद

5 heroes of team india to win over hong kong in asia cup 2018
खलील अहमद

20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने डेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने हांगकांग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान (92) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। खान ने 115 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। अहमद ने उन्हें 36वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। इसके अलावा उन्होंने एहसान खान (22) और क्रिस्टोफर कार्टर (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि निजाकत खान का विकेट गिरना टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुई नहीं तो मैच का नतीजा कुछ और होता।

विज्ञापन

कुलदीप यादव

5 heroes of team india to win over hong kong in asia cup 2018
`कुलदीप यादव

टीम इंडिया को पहली सफलता चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ही दिलाई। टीम इंडिया के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग को निजाकत खान और अंशुमन रथ की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मगर 35वें ओवर की पहली गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 97 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रथ और खान के बीच 174 रन की साझेदारी हुई। यदि यह सलामी जोड़ी नहीं टूटती तो टीम इंडिया को हार का मूंह देखना पड़ता। यादव ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed