इन 5 तूफानी बल्लेबाजों ने भी चटकाएं हैं विकेट, एक ने IPL में रचा है इतिहास
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की टीम से खेल रहे रहाणे अपनी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा चर्चित हैं। इन्होंने टी-20 लीग के पहले दो सीजन में मुंबई की तरफ से खेला था। साल 2009 में पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान सचिन ने इन्हें सेंचूरियन की पिच पर गेंदबाजी करने को बोला।
सचिन ने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद अपने करियर का पहला ओवर कर रहे रहाणे ने ल्यूक पॉमर्सबाक को आउट कर सबको अधिक चौंकाया। ये रहाणे की करियर का पहला और आखिरी ओवर था इसमें इन्होने 5 रन देकर 1 विकेट लिया था। रहाणे फिलहाल टीम इंडिया के सदस्य हैं।
विश्व क्रिकेट में खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल ऑस्ट्रेलिया के गिलक्रिस्ट अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए पहचाने गए। इंडियन लीग में गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स और पंजाब के लिए मैच खेले।
इंडियन टी20 लीग में शुरुआत के 6 सीजन खेलने और 2009 में डेक्कन चार्जर्स को चैंपियन बनाने के बाद गिलक्रिस्ट ने 2013 में लीग को छोड़ने का ऐलान कर दिया।
धर्मशाला में अपना आखिरी मैच खेल रहे गिलक्रिस्ट ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए मुंबई के हरभजन सिंह को आउट किया। मुंबई को मैच में जीत के लिए आखिरी ओवर में 50 रन चाहिए थे, उस वक्त विकेटकीपिंग कर रहे गिलक्रिस्ट ने ग्लव्स प्रवीण कुमार को देकर खुद गेंदबाजी करना शुरू किया। गिलक्रिस्ट ने अपने करियर के पहले और आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर हरभजन को आउट कर दिया।
विकेट लेने के बाद गिलक्रिस्ट ने बच्चों की तरह मैदान में लेटते हुए और डांस करते हुए जश्न मनाया।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में दिल्ली के लिए खेल रहे शिखर धवन अपनी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। लेकिन बावजूद इसके बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन के नाम 4 विकेट हैं।
धवन ने लीग के शुरुआती सीजन डेक्कन चार्जर्स की तरफ खेले थे। धवन ने वीरेंदर सहवाग, सौरव गांगुली, शॉन मार्श और डेविड वार्नर के विकेट चटकाए थे।
वर्ल्ड कप में इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करने वाले फिंच ने इंडियन टी-20 लीग में सात अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। साल 2013 में इन्हें पुणे वारियर्स इंडिया टीम की कप्तानी दी गई थी।
उसी समय वानखेड़े में खेले गए मुंबई के खिलाफ एक मैच में फिंच ने गेंदबाजी करना शुरू किया। पहले ओवर के बाद फिंच ने 9वां ओवर किया जिसमें उन्होंने 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे सचिन तेंदुलकर को कैच आउट करवाया।