फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'25 जून'- एक तारीख जिसने दो बार लिखा भारतीय क्रिकेट का इतिहास

Sun, 25 Jun 2017 04:44 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 25 Jun 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
25 June Cricket History of India 1st International Match World Cup 1983
टीम इंडिया - फोटो : Pintrest
25 जून की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में बेहद खसा है। इसी तारीख को भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के नए आयाम लिखे। इस तारीख को टीम इंडिया ने वनडे और टेस्ट, दोनों ही मोर्चो पर सुनहरे अक्षरों में अमर कर दिया। दो अलग-अलग वर्षों में एक ही तारीख में यह दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एकदम खास बन गई।

'25 जून'- एक तारीख जिसने दो बार लिखा भारतीय क्रिकेट का इतिहास

25 June Cricket History of India 1st International Match World Cup 1983
कपिल देव - फोटो : Twitter
25 जून 1983 के दिन कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब को अपने नाम किया। 34 साल पहले इसी दिन भारत ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

'25 जून'- एक तारीख जिसने दो बार लिखा भारतीय क्रिकेट का इतिहास

25 June Cricket History of India 1st International Match World Cup 1983
कपिल देव - फोटो : ESPN
इस जीत ने क्रिकेट को भारत में एक धर्म बना दिया। खिलाड़ी भगवान हो गए और कंपनियों ने उन्हें करोड़ों का चढ़ावा देना शुरू कर दिया। खिलाड़ी करोड़पति होते गए और क्रिकेट खेल प्रेमियों के सिर चढ़ता गया। इस जीत ने क्रिकेट को खेल का पर्याय बना दिया। हॉकी का दौर खत्म होता गया और क्रिकेट का दौर चरम पर चढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'25 जून'- एक तारीख जिसने दो बार लिखा भारतीय क्रिकेट का इतिहास

25 June Cricket History of India 1st International Match World Cup 1983
टीम इंडिया (1932) - फोटो : ESPN
मगर, क्या आप जानते हैं इसी तारीख को भारत में क्रिकेट का जन्म हुआ था। इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने भारत में अवतार लिया और लॉर्ड्स के ही मैदान पर भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इस दिन सीके नायुडू की टीम ने इंग्लैंड में अपना पहला मैच खेला, जिसमें उनका सामना हुआ डगलस जार्डिन की टीम से।
विज्ञापन

'25 जून'- एक तारीख जिसने दो बार लिखा भारतीय क्रिकेट का इतिहास

25 June Cricket History of India 1st International Match World Cup 1983
कपिल देव (लॉर्ड्स) - फोटो : ESPN
यह एक संयोग ही है कि दोनों ऐतिहासिक दिनों की तारीख एक ही है। भारत को पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेले 85 साल हो गए। हालांकि, टीम यह मैच 158 रनों से हार गई। इसके 51 साल बाद, आज से 34 साल पहले टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब अपने नाम किया। कमाल की बात यह है कि दोनों ही रिकॉर्ड एक ही मैदान पर बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed