आज करवा चौथ का पावन त्यौहार है और न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज चल रही है। इसके मद्देनजर बीसीसीआई ने भी अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और मैच को एक दिन आगे बढ़ा दिया ताकी भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां भी अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत रख सकें और खिलाड़ी भी अपनी पत्नियों के साथ समय बिता सकें। पिछले करवा चौथ से लेकर इस करवा चौथ तक, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जानिए किस क्रिकेटर की पत्नी का होगा पहला करवा चौथ:
टीम इंडिया के प्लेयर्स की पत्नियों का होगा पहला करवाचौथ
2 of 8
रोहित शर्मा और ऋतिका साजदेह
- फोटो : Social Media
रोहित शर्मा
13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे रोहित शर्मा के लिए यह करवाचौथ बेहद खास होगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान वनडे सीरीज में टीम इडिंया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। गर्लफ्रेंड से पत्नी बनी ऋतिका साजदेह के लिए यह शादी के बाद पहला करवा चौथ है, जो दोनों के लिए बेहद खास होगा।
टीम इंडिया के प्लेयर्स की पत्नियों का होगा पहला करवाचौथ
3 of 8
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी
- फोटो : Youtube
रविंद्र जडेजा
आईपीएल के बीच में शादी और हनीमून के दौरान शेरों के बीच तस्वीर खिचवाने वाले रविंद्र जडेजा भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जडेजा ने रीवा सोलंकी से एकदम पारंपारिक तरीके से शादी की। हालांकि जडेजा भी मौजूदा सीरीज में टीम का हिस्सा हैं, मगर वो भी चाहेंगे कि इस खास दिन वो अपनी पत्नी के साथ रहें।
टीम इंडिया के प्लेयर्स की पत्नियों का होगा पहला करवाचौथ
4 of 8
धवल कुलकर्णी और श्रद्धा खारपुड़े
- फोटो : Social Media
धवल कुलकर्णी
मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कलकर्णी ने भी फैशन कॉर्डिनेटर श्रद्धा खारपुड़े से 3 मार्च 2016 को शादी कर ली। मराठी रीति-रिवाज से हुई यह शादी सादगी से हुई। 4 साल के अफेयर के बाद दोनों ने शादी की। कुलकर्णी कपल के लिए भी यह पहला करवा चौथ होगा। धवल फिलहाल इस रणजी सीजन में मुंबई के लिए खेल रहे हैं।
टीम इंडिया के प्लेयर्स की पत्नियों का होगा पहला करवाचौथ
5 of 8
मोहित शर्मा और श्वेता जयसवाल
- फोटो : Social Media
मोहित शर्मा
हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने भी शादी में देरी नहीं की। धोनी के खास दोस्तों में शामिल मोहित ने 14 मार्च 2016 को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता जयसवाल से शादी कर ली। श्वेता कोलकाता में होटल मैनेजमेंट कर रही हैं। मोहित फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं, मगर रणजी सीजन में अपना जलवा दिखा रहे हैं।