फटाफट क्रिकेट का वर्ल्ड कप अभी शांत ही हुआ था कि आईपीएल का शोर शुरू हो चुका है। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान
रॉयल्स की जगह पुणे सनराइजर्स और गुजरात लायंस टीमें शामिल की गई है। क्रिकेट के मैदान में हुए पिछले कुछ धमाकों के बाद फैंस की निगाहें कुल 8 टीमों के 88 क्रिकेटरों के बजाय सिर्फ 14 क्रिकेटरों पर ही रहने वाली हैं।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
सबसे पहले बात करते हैं, दिल्ली डेयरडेविल्स की। दिल्ली में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज कार्लोस ब्रैथवेल हैं, ये वही बल्लेबाज हैं,
जिन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के गेंदबाज बेन स्टोक्स की 4 गेंदों में लगातार 4 छक्के जड़े थे और टीम को वर्ल्ड कप
दिलाया। क्रिकेट फैंस इनका जलवा वर्ल्ड कप में देख ही चुके हैं, अब आईपीएल की बारी है।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
गुजरात लायंस होम टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम पर सबकी निगाहे रहेंगी। अपने आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ इन्होंने सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया था। मैकुलम इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते थे, लेकिन अब गुजरात टीम का हिस्सा हैं।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
पंजाब किंग्स इलेवन की ओर से फैंस को ग्लेन मैक्सवेल के बड़े धमाके का इंतजार हैं। इनकी बल्लेबाजी टी-20 क्रिकेट के अनुरुप ही
मानी जाती है। क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने में उस्ताद यह बल्लेबाज हर तरह का शॉट खेलने में माहिर है।
आईपीएल: इस बार 14 क्रिकेटरों पर ही टिकेंगी फैंस की निगाहें
कोलकाता नाइटराइडर्स के पुराने ऑलराउंडर आंद्रे रसैल इस बार नए रुप में सामने आ सकते हैं। रसैल ने वर्ल्ड कप में बल्ला और गेंद
दोनों से कमाल किया। कोलकाता के फैंस इनसे आईपीएल में भी यही अपेक्षा करेंगे।