आज ही के दिन रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया था। छह साल पहले हिटमैन का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। दीपावली की रौनक के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर रोहित ने चौके-छक्के की बारिश कर दी थी।
2 of 7
श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के चौथे वन-डे में मुंबई के बल्लेबाज ने 173 गेंदों में 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए थे। बेहद कम ही लोगों को ध्यान होगा कि रोहित की इस रिकॉर्ड पारी में नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अंतिम ओवर्स में रॉबिन ने बड़ा फैसला लिया, जिसकी बदौलत ही रोहित विश्व रिकॉर्ड के सरताज बने। उथप्पा जब क्रीज पर रोहित का साथ देने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 40.2 ओवर में चार विकेट पर 276 रन था। भारतीय ओपनर तब 150 रन के आंकड़ें को पार कर चुके थे। अगले 58 गेंदों के खेल में रोहित शर्मा ने 100 से अधिक रन बनाए और इतिहास रच दिया।
उथप्पा जब क्रीज पर आए तब उनके पास बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह स्थाई करने का अच्छा विकल्प था। श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण भी उच्च स्तर का नहीं था, लेकिन रॉबिन उथप्पा ने अपनी जगह पक्की करने के बजाय टीम के लिए खेलने का बड़ा फैसला किया। उन्होंने अर्धशतक जमाने के बारे में बिलकुल नहीं सोचा बल्कि हर मौके पर हिटमैन को स्ट्राइक देने की ठानी।
5 of 7
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ट्विटर
यही कारण रहा कि रोहित शर्मा 264 रन के पहाड़नुमा स्कोर के सामने रॉबिन उथप्पा 16 गेंदों में 16 रन का स्कोर बेहद बौना सा दिखा। रोहित और उथप्पा ने 58 गेंदों में 128 रन की साझेदारी की, जिसमें से उथप्पा का योगदान 12.5 प्रतिशत का रहा। यह प्रतिशत बेहद छोटा नजर आता है, लेकिन टीम और बल्लेबाजी साझेदार के हिसाब से यह बड़ा है।