ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे के लिए पूरी तैयारी के साथ भारत पहुंच चुकी है। टीम इंडिया भी पूरे जोश के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी में जुटी है। एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज को जीतकर खुद को बेहतर साबित करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ भारत 19 टेस्ट से चले आ रहे अपने अविजित रहने के सिलसिले को जारी रखने की पुरजोर कोशिश करेगी।
चोट के बावजूद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन
2 of 5
आर अश्विन
- फोटो : file photo
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर संपन्न हुई सीरीज में भारत को 4-0 और 3-0 के अंतर से जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछली दोनों सीरीज में वह चोटिल थे। एक तरह से वह केवल 60 -70 फीसदी फिट थे। बावजूद इसके वह दोनों टेस्ट सीरीज में खेले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 28 और न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट हासिल किए।
चोट के बावजूद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन
अश्विन ने बताया कि मुझे सीरीज के दौरान हर्निया की समस्या थी। मुझे टेस्ट सीरीज से पहले आराम की सख्त जरूरत थी। क्योंकि आराम करके मैं चोट से जल्दी उबर पाता। यह सब टेस्ट सीरीज के लिए जरूरी था। किसी भी महत्वपूर्ण मैच से पहले यह आवश्यक होता है कि आप थोड़ा रिलैक्स करें। इस तरह की सीरीज दिमागी और शारीरिक दोनों तौर पर काफी थकावट वाली होती हैं। इसलिए अपनी बैटरी को रिचार्ज करना जरूरी होता है।
चोट के बावजूद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन
4 of 5
आर अश्विन
- फोटो : file photo
फिलहाल अश्विन अपनी चोट को लेकर काफी सजग हैं। अश्विन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए वो वह 20 दिन से चोट से उभरने का प्रयास कर रहे हैं। अश्विन ने बताया, पिछली दोनों सीरीज में चोट के कारण मैंने 60 से 70 फीसदी ही प्रदर्शन कर सका हूं। लेकिन इस सीरीज में मैं बेहतर करने की कोशिश करूंगा। स्पोर्ट हार्निया एक ऐसी समस्या है जिसे खिलाड़ी आराम से मैनेज कर सकते हैं।
चोट के बावजूद इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन
5 of 5
आर अश्विन
- फोटो : file photo
बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट के दौरान अश्विन ने सबसे कम मैच में 250 टेस्ट विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके बाद जब अश्विन से अनिल कुंबले के 619 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछा गया है, तो अश्विन ने कहा कि मेरे लिए कोच के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाना ही गर्व की बात होगी। मैं उससे एक विकेट भी ज्यादा नहीं लेना चाहता। वहीं मुरलीधरन के 800 विकेट के रिकॉर्ड पर अश्विन का कहना है कि इस रिकॉर्ड की बराबरी करना ही एक बड़ी उपलब्धि है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद मैं समझूंगा कि मैंने इंसानी सीमाओं को पार कर लिया है।