{"_id":"56e90a3c4f1c1b0e568b45f8","slug":"ashish-nehra-in-nagpur-t20-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'
Wed, 16 Mar 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आशीष नेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागपुर में टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया जिसमें फिरकी गेंदबाजों ने क्या कहर ढाया। उनके कहर के बीच तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के जलवे पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। मैच में कम से कम 4 मौके ऐसे आए जो उनके लिए बेहद खास रहा।
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'
2 of 6
रैना
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों का जोरदार जलवा दिखा और मैच में गिरे 17 में से 12 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। 12 में से 9 विकेट किवी टीम के फिरकी गेंदबाजों ने लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच में भारत के 9 विकेट फिरकी गेंदबाजों ने झटके।
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'
3 of 6
टीम इंडिया
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार और टीम इंडिया के साथ पहली बार हुआ है जब 10 में से 9 विकेट स्पिनर्स ही झटक ले गए। इससे पहले 2 बार जिम्बॉब्वे ने कनाडा के खिलाफ तो श्रीलंका ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ एक मैच में 9 विकेट फिरकी गेंदबाजों ने लिए। भारत ने इस मैच से पहले किसी भी मैच में 5 से ज्यादा विकेट स्पिनर्स के हाथों नहीं गंवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'
4 of 6
आशीष नेहरा
स्पिनर्स के जलवे के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा। पहला यह कि वह 2010 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे। फिर नेहरा ने इस मैच में भी पावरप्ले में फिर से विकेट झटक लिया। उन्होंने खेले अपने 8 मैचों में पावरप्ले में कम से कम एक विकेट झटकने का कारनामा जारी रखा है।
विज्ञापन
नागपुर में फिरकी गेंदबाजों के जलवे के बीच नेहरा की हुई 'बल्ले-बल्ले'
5 of 6
आशीष नेहरा
आशीष नेहरा के दोहरे कारनामे के बाद दो खास बात और। उन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान शानदार थ्रो किया और ग्रैंड इलियट को रन आउट कराया। इसके बाद लंबे इंतजार के बाद उन्हें टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करने का चांस मिला। वह 2010 के बाद वर्ल्ड कप में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनके साथ वही हुआ जो उस समय हुआ था यानी कि इस बार भी वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल वर्ल्ड कप में 6 मैच खेल चुके नेहरा को अपने पहले रन का इंतजार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।