फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आने से इसलिए डर रहे विदेशी फिल्म निर्माता, जानें

Sat, 06 Jan 2018 09:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
rajasthan hollywood filmmaker not interested for jaipur film festival
फाइल फोटो।
देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए दुनिया के पसंदीदा स्थानों में से एक है राजस्थान। नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए हाल ही में राजस्थान के अलग-अलग शहरों में लाखों की संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा था। लेकिन अब एक ई-मेल राजस्थान सरकार की नींद उड़ाने वाला साबित हो रहा है। दरअसल जयपुर में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म ​फेस्टिवल में सम्मलित होने से विदेशी फिल्म निर्माता डर गए। अपने इस डर के कारण और नहीं आने की सूचना वे ​फिल्म ​फेस्टिवल के आयोजकों को ई-मेल से दे रहे है। जिसने आयो​जको की परेशानी बढ़ा दी है। 

यह है कारण 

rajasthan hollywood filmmaker not interested for jaipur film festival
फाइल फोटो।
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों को यूएस की एक फिल्म मेकर एंजिला रोबिन्सन का ई-मेल मिला है। जिसमें उन्होंने फिल्म ​फेस्टिवल में शामिल नहीं होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि जयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां पर्यटकों को सड़क चलते सांड मार देते है। इसलिए वे नहीं आ रही है। दरअसल रोबिनसन की एक डॉक्यूमेंट्री इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जानी है। एंजिला हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ राइटर भी है। 
 

आज से शुरु हो रहा है फेस्टिवल

rajasthan hollywood filmmaker not interested for jaipur film festival
फाइल फोटो।
जयपुर में इंटरनेशनल फिल्म ​फेस्टिवल का शुभारंभ आज से हो रहा है। पांच दिवसीय इस फेस्टिवल में 136 फिल्मों को दिखाया जाएगा। जानकारी के इस अनुसार इस ​फेस्टिवल के लिए 125 से ज्यादा विदेशी निर्माताओं ने दो हजार से ज्यादा फिल्में भेजी थी। लेकिन उनमें से 136 फिल्मों का चयन किया गया है। फेस्टिवल के आयोजकों का कहना है कि विदेशी निर्माता इस ​फेस्टिवल में आने से कतरा रहे है जो कि चिंता का कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉलीवुड ग्राफिक डिजाइनर की मौत

rajasthan hollywood filmmaker not interested for jaipur film festival
फाइल फोटो।
पर्यटकों के पसंदीदा शहर रहे जयपुर में अब विदेशी पर्यटक आने से जो कतरा रहे है उसकी वजह सरकार की लापरवाही है। दरअसल बीते वर्ष 19 नवंबर को हॉलीवुड फिल्मों के ग्राफिक डिजाइनर रहे जुआन पेब्ले की जयपुर में मौत हो गई थी। जुआन अपनी दोस्त के साथ जयपुर घूमने आए थे लेकिन उन्हें एक सांड ने घायल कर दिया था। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

सरकार को कोई फर्क नहीं

rajasthan hollywood filmmaker not interested for jaipur film festival
फाइल फोटो।
बीते कुछ माह में आवारा जानवरों के हमलों में दस से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक जयपुर व जैसलमेर में घायल हो चुके है। लेकिल सरकार के किसी भी विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है। ​जुआन की मौत के बाद अर्जेंटीना के दूतावास के अधिकारियों ने जयपुर नगर निगम के अधिकारियों के सामने नाराजगी भी प्रकट की थी। लेकिन इसका कोई असर निगम अधिकारियों पर नहीं दिखाई दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed