फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैंने तो कहा बदल दो नहीं तो हालत बुरी होने वाली है' आॅडियो वायरल

Mon, 12 Feb 2018 08:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp mla gyandev audio viral and trouble for party
फाइल फोटो।
उपचुनावों में मिली हार बाद भाजपा में सिर फुटौव्वल खुलकर सामने आ गई है। राजस्थान भाजपा का नेतृत्व इन दिनों अपने ही नेताओं और विधायकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों इस आॅडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ विधायक और विवादों में रहने वाले ज्ञानदेव आहूजा सीएम राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के परिवर्तन की बात कर रहे है। यह बात व किसी कार्यकर्ता के साथ कर रहे है। आॅडियो में की गई बातचीत उपचुनाव के नतीजों के आने के बाद की है। 

मैने तो नेतृत्व को कहा था परिवर्तन करो

rajasthan bjp mla gyandev audio viral and trouble for party
फाइल फोटो।
भाजपा विधायक आहूजा कार्यकर्ता से कह रहे है कि उन्होंने 25 जनवरी को भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि परनामी और सीएम को नहीं बदला तो हालत बुरी होने वाली है। वहीं आॅडियो में आहूजा यह भी कहते सुनाई दे रहे है कि सरकार तो बदनाम है इसलिए हार मिली है। 

जसवंत भी बदनाम है

rajasthan bjp mla gyandev audio viral and trouble for party
ज्ञानदेव आहूजा
आहूजा आॅडियो में कह रहे है जसवंत बदनाम है सरकार भी बदनाम है ये तो सरकार हारी है मैं या तुम थोड़े हारे है। वे कह रहे है मैं तो 40 हजार वोट से हारा हूं फिर भी मस्त हूं। गौरतलब है डॉ जसवंत यादव उपुनाव में भाजपा के अलवर से प्रत्याशी थे। वे वर्तमान में राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री भी है। आहूजा बार—बार आॅडियों में कहते सुनाई दे रहे है कि ज्ञानदेव आहूजा नहीं हारा है सरकार हारी है। सभी विधानसभा में हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार पर गुनगुना रहे आहूजा

rajasthan bjp mla gyandev audio viral and trouble for party
वसुंधरा राजे
आॅडियो में विधायक आहूजा हार से दुखी कम और खुश ज्यादा नजर आ रहे है। वे आॅडियो में गुनगुनाते हुए सुनाई दे रहे है कि जैसा किया है तूने वैसे ही तो भरेगा, तेरी बदी का बदला तुझे यहीं मिलेगा। इस आॅडियो के अंत में आहूजा कार्यकर्ता से कह रहे है कि तीन दिन या एक महिना देखो क्या होता है। 
विज्ञापन

परनामी बोले होगी कार्यवाही

rajasthan bjp mla gyandev audio viral and trouble for party
फाइल फोटो।
भाजपा के विधायक का आॅडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जांच की बात की है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि आॅडियो की जांच कराई जाएगी। यदि यह सही पाया गया तो विधायक के खिलाफ कठोर अनुशासत्मक कार्यवाई की जाएगी। वहीं ज्ञानदेव आहूजा ने इस मामले पर अब तक कोई सफाई नहीं दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed