फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शंकर ने यहां दिए थे मंदोदरी को वरदान, प्रतिदिन आती थी पूजा करने

Wed, 22 Feb 2017 08:41 PM IST
मनु चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो
मनु चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 08:41 PM IST
सार

- रावण की पत्नी मंदोदरी सखियों संग प्रतिदिन यहां आती थी पूजा करने
- हजारों साल पुराना है मेरठ में स्थति श्री बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर
- सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने पर हर मनोकामना होती है पूरी

विज्ञापन
lord shiva mandodri
shiv temple - फोटो : मनु चौधरी
सुनने और पढ़ने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह हकीकत है। ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ ने मंदोदरी की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें इस मंदिर में दर्शन दिए और वरदान मांगने के लिए कहा था।
lord shiva mandodri
shiv temple - फोटो : मनु चौधरी
मेरठ में सदर स्थित श्री बिल्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में त्रेता युग में रावण की पत्नी मंदोदरी भगवान शिव की पूजा करने के लिए अपनी सखियों के साथ प्रतिदिन यहां आती थी।
lord shiva mandodri
shiv temple - फोटो : मनु चौधरी
मंदोदरी ने भगवान भोलेनाथ से इच्छा जताई कि उसका पति धरती पर सबसे बड़ा विद्वान और शक्तिशाली हो। भोलेनाथ की कृपा से यहीं पर रावण और मंदोदरी का मिलन हुआ तथा मंदोदरी को पति के रूप में रावण की प्राप्ति हुई। तभी से इस मंदिर को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से इस मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva mandodri
shiv temple - फोटो : मनु चौधरी
पिछले तीस सालों से मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी आचार्य पं. हरीशचंद जोशी बताते हैं कि मंदिर की विशेषता यह है कि यहां बिना शीश झुकाये आप अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए शीश झुकाकर ही अंदर प्रवेश होता है। इस समय सुधा स्वामी मंदिर की संरक्षक हैं।
विज्ञापन
lord shiva mandodri
shiv temple - फोटो : मनु चौधरी
हर शिवरात्रि पर लाखों कांवड़ियें यहां पर मंदिर के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। हर सोमवार को काफी भीड़ लगती है। जब भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है तो वह शिव पार्वती की पोशाक चढ़ाने के बाद भंडारे का आयोजन करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
- रावण की पत्नी मंदोदरी सखियों संग प्रतिदिन यहां आती थी पूजा करने - हजारों साल पुराना है मेरठ में स्थति श्री बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर - सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने पर हर मनोकामना होती है पूरी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed