फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: ढोलक के साथ मेहमानों का स्वागत, घरों में खूब हो रही आवभगत

Fri, 06 Jan 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

इंदौर के उषा नगर, साकेत, गुमाश्ता नगर सहित अन्य इलाकों में मेहमानों के लिए होम स्टे बनाए गए है। कई परिवारों ने मेेहमानों के लिए घरों को रंगोली, फूलों से सजाया हैै।

विज्ञापन
Welcome guests with Dholak, there is a lot of hospitality in homes
घरों में इस तरह के कमरों मेें रुकेंगे मेहमान - फोटो : amar ujala digital

प्रवासी सम्मेलन के लिए मेहमान इंदौर पहुंचने लगे है। 100 से ज्यादा मेहमान होटल के बजाए इंदौर वासियों के घरों मेें रुकेंगे।। मेहमानों के लिए इंदौर के परिवारों ने घरों को सजाया हैै। इंदौर में आठ जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया हैै। शुक्रवार सुबह छह प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंचे। उसके स्वागत में ढोल बजाए गए और मालवी पगड़ी पहनाई गई। देसी अंदाज में हुए स्वागत से मेहमान भी भाव-विभोर हो गए।

 

Welcome guests with Dholak, there is a lot of hospitality in homes
तीन परिवार माॅरिशस से आए - फोटो : amar ujala digital

प्रवासी सम्मेलन मेें आने वाले मेहमानों के लिए की मेहमाननवाजी का मौका इंदौर के 100 से परिवारों को मिला है। इन परिवारों के घरों के कमरें फाइव स्टार होटल के कमरों से कमतर नहीं है। सुविधाअेां के अलावा यह परिवार मेहमानों की आवभगत भी इस तरह कर रहे है, जैसे रिश्तेदार के घर जाने पर होती है।

सुबह की उड़ान से इंदौर मेें तीन परिवार आए। विमानतल पर उनका स्वागत इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेेंदोला, मधु वर्मा ने किया।

जिन परिवारों के यहां प्रवासी भारतीय रुक रहे है, वे स्टे के अलावा साइड सीन भी कराएंगे। परिवारों ने महंगी कारों को तीन दिन के लिए मेहमानों को दे दिया। वे सम्मेलन स्थल तक लाने-छोड़ने के अलावा उज्जैन, अेांकारेश्वर, महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों की सैैर भी कराएंगे। घरों में रुकने वाले परिवारों को इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी तरफ से गीता-रामायण का उपहार भी देगा।

 

Welcome guests with Dholak, there is a lot of hospitality in homes
इस तरह रंगोली सजाई गई है घरों मेें - फोटो : amar ujala digital

घरों को पारंपरिक अंदाज में सजाया

इंदौर के उषा नगर, साकेत, गुमाश्ता नगर सहित अन्य इलाकों में मेहमानों के लिए होम स्टे बनाए गए है। कई परिवारों ने मेेहमानों के लिए घरों को रंगोली, फूलों से सजाया हैै। काॅलोनी के गणमान्य नागरिकों से भेंट भी कराने की योजना बनी है। जो कमरें मेहमानों के लिए रखे गए है। उसमें हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed