हरियाणा में सुधरने लगे हालात, पटरी पर जिंदगी, 21 तस्वीरें
हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते हिंसक हुए हालात अब सुधरने लगे हैं। जिंदगी पटरी पर धीरे-धीरे लौटने लगी है। हालांकि तबाही के निशां बाकी हैं।
फोटो: अनुराग श्रीवास्तव।
हरियाणा में सुधरने लगे हालात, पटरी पर जिंदगी, 21 तस्वीरें
गढ़ी बिंधरौली के पास नहरी पानी को दिल्ली के लिए खोलते कर्मचारी।
हरियाणा में सुधरने लगे हालात, पटरी पर जिंदगी, 21 तस्वीरें
रोहट के पास जाम खुलवाने के लिए पहुंची फोर्स। इससे पहले जाट आंदोलन के चलते बंद हिसार-चंडीगढ़ हाइवे खोल दिया गया है। कालावन के पास रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया गया है। टोहाना में जाटों ने आंदोलन को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले में शांति बनी हुई है।
हरियाणा में सुधरने लगे हालात, पटरी पर जिंदगी, 21 तस्वीरें
तस्वीरें रोहतक की हैं, जोकि जाट हिंसा में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। हालात कुछ सामान्य हुए तो माडल टाउन में दूध लेने के लिए जुटे लोग।
हरियाणा में सुधरने लगे हालात, पटरी पर जिंदगी, 21 तस्वीरें
रोहतक में सोमवार को जली दुकान को मोबाइल में कैद करते लोग। कई जिलों में कफर्यू हटा दिया गया है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर सेना पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सोनीपत में कफर्यू में 4 घंटे की ढील दी गई है। सिरसा से फतेहाबाद के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।