फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC : कनिष्ठ सहायक के 5315 पदों के लिए दोबारा होंगे इंटरव्यू, यहां देखें नया शेड्यूल

Wed, 16 May 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
interview of junior assistant is rescheduled from 12 june
jobs
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सपा शासनकाल में कनिष्ठ सहायक के लिए विज्ञापित 5317 में से 5315 पदों पर नए सिरे से इंटरव्यू करने का फैसला किया है। इंटरव्यू 12 जून से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलेगा। जिन अभ्यर्थियों का पहले इंटरव्यू हो चुका है, उन्हें भी दोबारा देना होगा।
interview of junior assistant is rescheduled from 12 june
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि विज्ञापन संख्या-04 के अंतर्गत 2016 में कनिष्ठ सहायक के 5317 पद विज्ञापित हुए थे। इनमें आयोग में रिक्त दो पदों को छोड़कर बाकी सभी 5315 पदों के लिए डोएक का सीसीसी या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था का समतुल्य प्रमाणपत्र अनिवार्य था।
interview of junior assistant is rescheduled from 12 june
Job
उन्होंने बताया कि लिखित व टंकण परीक्षा के बाद 12,525 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इनका इंटरव्यू चल रहा था लेकिन इसे 30 मार्च को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
interview of junior assistant is rescheduled from 12 june
Job
पालीवाल ने बताया कि आयोग ने सभी 12,525 अभ्यर्थियों का नए सिरे से इंटरव्यू लेने का फैसला किया है। ये 12 जून से शुरू होंगे। प्रत्येक दिन 300 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। 28 जून को 225 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
interview of junior assistant is rescheduled from 12 june
पूर्व में जिस क्रम में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था, उसी क्रम में वे बुलाए गए हैं। जिनका पूर्व में इंटरव्यू हो चुका है, उन्हें नए सिरे से इंटरव्यू तो देना होगा लेकिन उनसे साक्षात्कार का दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोग में रिक्त दो पदों पर इंटरव्यू फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed