{"_id":"62598f1364b36233fa232dc3","slug":"hanuman-janmotsav-2022-for-the-first-time-in-madhya-pradesh-1-ton-mahaladdu-offered-to-hanuman-ji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव: एमपी में 22 कारीगरों ने 56 घंटे में तैयार किया 1 टन का महालड्डू, आज बजरंगबली को लगेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव: एमपी में 22 कारीगरों ने 56 घंटे में तैयार किया 1 टन का महालड्डू, आज बजरंगबली को लगेगा भोग
Fri, 15 Apr 2022 11:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:58 PM IST
सार
हनुमान जन्मोत्सव: एमपी में 22 कारीगरों ने 56 घंटे में तैयार किया 1 टन का महालड्डू, कल बजरंगबली को लगेगा भोग
विज्ञापन
एक टन का महलड्डू।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में पहली बार हनुमान जी को एक टन के महालड्डू का भोग लगाया जाएगा। जबलपुर स्थित पचमठा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर समिति ने बजरंगबली को 1 टन का महालड्डू चढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन राज्यों को कारीगरों ने निर्धारित समय पर लड्डू का निर्माण पूरा कर लिया है। आइए आपको लड्डू निर्माण से लेकर प्रसाद वितरण तक के बारे में बताते हैं।
महालड्डू पर आकर्षक सजावट करते कोलकाता के कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला
महालड्डू बनाने में लगी सामग्री
एक टन के महालड्डू को बनाने में करीब 600 किलो शक्कर, 250 किलो बेसन, 12 टिन घी, 5 टिन तेल, 15 किलो ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है। पचमठा हनुमान मंदिर समिति के 22 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस साल मंदिर में 1 टन के महालड्डू का भोग रामलला को लगाया जा रहा है। बीते 2 सालों से कोरोना महामारी के चलते आयोजन नहीं किए जा सके, इसलिए इस साल मंदिर समिति ने भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है।

हनुमान मंदिर समिति के 22 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव पर लगेंगे 56 भोग
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रात 9 बजे हनुमान जी को 56 भोग लगाए जाएंगे। 56 भोग के साथ ही 1 टन के महालड्डू का भोग लगाया जाएगा।
पहली आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा शुरू
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह मंदिर की पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने का काम शुरू हो जाएगा। आस-पास के क्षेत्र की महिलाएं करीब 50 किलो लड्डू बना रही हैं। जिसका वितरण सुबह से श्रद्धालुओं को किया जाएगा।

प्रसाद वितरण के लिए लड्डू बनाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अनवरत बांटा जाएगा प्रसाद
हनुमान जी को महालड्डू का भोग लगने के बाद समिति के सदस्यों द्वारा अनवरत प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने करीब 5 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटने के लिए डिब्बों को व्यवस्था की है, डिब्बों के जरिए उन श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाया जाएगा जो मंदिर आने में समर्थ नहीं हैं। मंदिर समिति ने लड्डू निर्माण के लिए और सामग्री की व्यवस्था की ताकि किसी भी श्रद्धालु को मंदिर से बिना प्रसाद लिए खाली हाथ न लौटना पड़े।